न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रद्धा को अच्छा लगता है पार्टनर के साथ समय बिताना, करीना ने जब सैफ के बारे में करिश्मा को बताया तो...

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस समय खुशियों के सातवें आसमान पर हैं। उनकी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने सफलता के नए कीर्तिमान गढ़...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Oct 2024 7:15:32

2 News : श्रद्धा को अच्छा लगता है पार्टनर के साथ समय बिताना, करीना ने जब सैफ के बारे में करिश्मा को बताया तो...

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस समय खुशियों के सातवें आसमान पर हैं। उनकी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ दिए। फिल्म ने देश-दुनिया में रिकॉर्डतोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। यह श्रद्धा के करिअर की सबसे बड़ी हिट है। फैंस की नजर श्रद्धा की पर्सनल लाइफ पर भी बनी रहती है। श्रद्धा अभी तक अनमैरिड हैं और उनके हमसफर के लिए हमेशा अटकलें लगती रहती हैं। इस बीच श्रद्धा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया।

साथ ही ये भी बताया कि उन्हें पार्टनर के साथ क्या-क्या करना पसंद हैं और वो किस तरह से क्वालिटी टाइम बिताती हैं। श्रद्धा का यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है। श्रद्धा ने कोस्मोपॉलिटन को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है। उनके साथ फिल्में देखना, डिनर पर जाना, घूमना-फिरना करती रहती हूं। मैं ऐसी शख्स हूं जिसे साथ में काम करना और खाली बैठना दोनों ही अच्छा लगता है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से श्रद्धा का नाम राहुल मोदी के साथ जोड़ा जा रहा है।

हालांकि कुछ दिन पहले उनके ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ा था। दरअसल श्रद्धा ने राहुल के साथ उनकी बहन और प्रोडक्शन हाउस को अनफॉलो कर दिया था। बता दें राहुल मशहूर लेखक हैं। उन्होंने 'तू झूठी मैं मक्कार', 'प्यार का पंचनामा 2' और 'सोनू की टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों में काम किया है। राहुल और श्रद्धा 'तू झूठी मैं मक्कार' की शूटिंग के दौरान करीब आए। अब श्रद्धा के ताजा इंटरव्यू से लग रहा है कि वह अभी भी राहुल को डेट कर रही हैं।

shraddha kapoor,actress shraddha kapoor,shraddha relationship,rahul mody,shraddha rahul,stree 2,Kareena Kapoor Khan,karisma kapoor,saif ali khan,kapil sharma show

करीना ने कहा, सैफ और करिश्मा पहले से एक-दूसरे को जानते थे...

करिश्मा कपूर और उनकी छोटी बहन करीना कपूर खान हाल ही नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में शामिल हुईं। शो के दौरान करीना ने अपने पति सैफ अली खान के साथ रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। करीना ने बताया कि जब सैफ के साथ रिलेशनशिप के बारे में उन्होंने करिश्मा को बताया था तो यह सुनकर वह चौंक गई थीं। क्योंकि वह और सैफ पहले से एक-दूसरे को जानते थे और करीबी दोस्त भी रहे। करिश्मा ने कहा कि करीना ने मुझसे कहा कि मुझे कहीं बैठना है इससे पहले कि वह मुझे यह बताएं।

मुझे समझ नहीं आया, लेकिन मैं लंदन की शॉप में एक सोफे पर बैठ गई। उसने कहा, 'मैं सैफ से प्यार कर रही हूं। हम साथ में हैं, डेट कर रहे हैं। करिश्मा ने कहा कि, 'ये सुनकर मैं सोफे को पकड़ने लगीं। इस सब को समझने में मुझे एक सैकंड लग गया। सैफ तो मेरा दोस्त और हमने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया है।

करिश्मा ने बताया कि अब सैफ से उनकी बॉन्डिंग और ज्यादा अच्छी हो गई है। फिर कपिल ने करीना से पूछा कि क्या पहले सैफ ने उनसे प्यार का इजहार किया या उन्होंने पहले कदम बढ़ाया। करीना ने चुटकी लेते हुए कहा, "मेरे बारे में जानते हुए, मैं ही पहले इजहार करती। यह मेरे लिए महत्वपूर्ण था कि मैं उन्हें सीधे बताऊं कि हमारे बारे में क्या महसूस करती हूं।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री