न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रद्धा-राहुल की फोटो हुई वायरल तो भड़के सोशल मीडिया यूजर्स, ‘दुपहिया’ वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की पिछले साल आई हॉरर कॉमेडी मूवी ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इसके बाद हर ओर श्रद्धा की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 24 Feb 2025 8:00:22

2 News : श्रद्धा-राहुल की फोटो हुई वायरल तो भड़के सोशल मीडिया यूजर्स, ‘दुपहिया’ वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की पिछले साल आई हॉरर कॉमेडी मूवी ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इसके बाद हर ओर श्रद्धा की चर्चा होने लगी। श्रद्धा इसके अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। श्रद्धा का नाम ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के राइटर राहुल मोदी के साथ जुड़ रहा है। इस बीच इस कपल की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फोटो में देखा जा सकता है कि राहुल और श्रद्धा फ्लाइट में साथ बैठे हैं और एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग कर रहे हैं।

जहां श्रद्धा व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में दिखीं, तो वहीं राहुल भी श्रद्धा को कॉपी करते नजर आ रहे हैं। श्रद्धा और राहुल फोन में एक साथ कुछ डिस्कस करते नजर आ रहे हैं। दोनों को फ्लाइट में एक साथ देखकर किसी ने उनकी फोटो लीक कर दी। कई यूजर्स को यह बात अच्छी नहीं लगी। उनका मानना है कि किसी की प्राइवेसी में दखल नहीं देना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, “प्लीज इस फोटो को डिलीट करें।” दूसरे ने लिखा, “इसे हटाएं, हमें उनकी प्राइवेसी की इज्जत करनी चाहिए।”

तीसरे यूजर ने लिखा, “क्या आप प्राइवेसी की इज्जत करते है, क्या सच में आपको पता है कि प्राइवेसी क्या होती है, इसे डिलीट करें।” चौथे यूजर ने कहा, “शर्म आनी चाहिए, जिसने भी ये फोटो क्लिक की है या फिर क्लिक करने से पहले एक्ट्रेस से पूछ लेना चाहिए था।” बता दें कि राहुल हिंदी सिनेमा के जाने-माने लेखक हैं। श्रद्धा से उनकी पहली मुलाकात फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों एक-दूसरे को जानने लगे और अच्छे दोस्त बन गए। हाल ही वे अहमदाबाद एअरपोर्ट पर भी साथ नजर आए थे।

‘दुपहिया’ में गजराज राव व रेणुका शहाणे की हैं अहम भूमिकाएं

अभिनेता गजराज राव और रेणुका शहाणे स्टारर वेब सीरीज 'दुपहिया' के निर्माताओं ने आज सोमवार (24 फरवरी) को ट्रेलर जारी कर दिया। गांव के बैकग्राउंड पर बनी सीरीज के ट्रेलर की शुरुआत काल्पनिक गांव धड़कपुर से होती है, जिसे ‘बिहार का बेल्जियम’ भी कहा जाता है, जहां 25 साल से कोई अपराध नहीं हुआ। लेकिन गांव वालों के जीवन में मुश्किलें तब आ जाती है, जब एक शादी में तोहफे के तौर पर देने के लिए खरीदी गई एक मोटरसाइकिल शादी से 7 दिन पहले चोरी हो जाती है।

यह एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें छोटे शहर के आकर्षण के साथ मस्ती और ड्रामा का तड़का लगाया गया है। दुल्हन के पिता बनवारी झा का किरदार निभाने वाले गजराज ने कहा कि वह इस सीरीज का हिस्सा बनकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह सीरीज सलोना बैंस जोशी, सोनम नायर और शुभ शिवदासानी के साथ-साथ बेहतरीन कलाकारों और क्रू के बीच शानदार काम का परिणाम है।

सीरीज में रेणुका सरपंच पुष्पलता के किरदार में नजर आएंगी, जबकि दुल्हन रोशनी झा का किरदार शिवानी रघुवंशी प्ले करेंगी। सलोना और शुभ ने सीरीज का निर्माण बॉम्बे फिल्म कार्टेल के तहत किया है और निर्देशन सोनम नायर ने किया है। सीरीज की कहानी को अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने लिखा है। यह शो प्राइम वीडियो पर 7 मार्च को स्ट्रीम होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ