न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये रिश्ता...से विदाई ले चुकीं शिवांगी ने भीगी पलकों के साथ लिखा..., काम्या की राजनीतिक पारी शुरू

स्टार प्लस पर कई सालों से चल रहे सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का ‘कार्तिक-सीरत/नायरा’ ट्रैक खत्म हो चुका है। एक्ट्रेस शिवांगी जोशी 6 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Oct 2021 6:33:04

ये रिश्ता...से विदाई ले चुकीं शिवांगी ने भीगी पलकों के साथ लिखा..., काम्या की राजनीतिक पारी शुरू

स्टार प्लस पर कई सालों से चल रहे सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का ‘कार्तिक-सीरत/नायरा’ ट्रैक खत्म हो चुका है। एक्ट्रेस शिवांगी जोशी 6 साल से नायरा का किरदार निभा रही थीं। शिवांगी शो छोड़ने के दो दिन पहले ही काफी उदास हो गईं। शिवांगी को लेकर प्रोड्यूसर राजन शाही भी बेहद इमोशनल हो गए और अपनी टीम व क्रू मेंबर्स के सामने ही रो पड़े। सीरियल की कहानी अब कार्तिक-नायरा की दोनों बेटी आरोही व अक्षरा और बेटे कायरव के ट्रैक पर चलने के लिए तैयार है।

शिवांगी ने शो छोड़ने पर एक इमोशनल नोट शो और शो मेकर्स के नाम लिखा। उन्होंने लिखा, ‘ऐसा पहली बार हो रहा है जब मैं अपने मन की बात लिख रही हूं और बयां कर रही हूं। मेरे आंसू बह रहे हैं। जिंदगी में एक वक्त आता है जब आपकी मुलाकात नए लोगों से होती है। इसके बाद वे आपके दिल में बस जाते हैं। साल 2016 में मेरी जिंदगी में वो पल आया था, जब मैंने ये रिश्ता के सेट पर कदम रखा था।

shivangi joshi,kamy punjabi,ye rishta kya kahlata hai,bigg boss-7,congress,entertainment news in hindi

‘ये शो नहीं मेरी जिंदगी, मेरा घर था’

शिवांगी ने आगे लिखा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि YRKKH सेट मेरा सैकंड होम बन जाएगा। वो लोग जिन्हें मैं जानती तक नहीं थी वो मेरा परिवार बन जाएंगे। करीब 6 सालों से मैं ‘ये रिश्ता..’ से जुड़ी हुई हूं, मैं बहुत प्राउड फील करती हूं। ये शो नहीं मेरी जिंदगी, मेरा घर था, जहां मैं हंसी, रोई, खूब जोक्स मारे, रैंडमली डांस किया। नए-नए लुक्स से एक्सपरिमेंट करते हुए अजीब-अजीब शक्लें बनाईं। डायरेक्टर से डांट खाई, तारीफें भी हुईं। दो दिन पहले जब मैं वहां थी तो लगा जैसे मेरी विदाई होने जा रही है। राजन सर मुझे मौका देने के लिए शुक्रिया, मुझ पर इतना भरोसा करने के लिए शुक्रिया।’ सेट पर केक कटिंग के साथ शिवांगी का फेयरवेल किया गया।

shivangi joshi,kamy punjabi,ye rishta kya kahlata hai,bigg boss-7,congress,entertainment news in hindi

एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली

बिग बॉस फेम टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अब पोलिटिक्स में भी एंट्री कर ली है। काम्या बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। काम्या ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। काम्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे कई बार सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर राय भी सामने रखती रही हैं। पहले ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि काम्या जल्द ही कांग्रेस से जुड़ सकती हैं। काम्या का रुझान लंबे समय से राजनीति की ओर था, लेकिन एक्टिंग और बिजी शेड्यूल की वजह से वे ऐसा नहीं कर पा रही थीं।

हालांकि अब जब उनका शो 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' खत्म हो गया है, तो उन्होंने राजनीति में आने का फैसला कर लिया। वैसे काम्या कई सफल टीवी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। बिग बॉस सीजन-7 में दर्शकों ने उनकी खूब सराहना की थी। हाल ही करवा चौथ के मौके पर काम्या ने पति के साथ जश्न मनाने का वीडियो शेयर किया था। इस दौरान उन्होंने गुलाबी लहंगा पहन रखा था। काम्या ने कई फोटो भी फैंस के लिए शेयर की थी। काम्या ने पिछले दिनों बिग बॉस में करण कुंद्रा द्वारा शमिता शेट्टी को आंटी कहने पर भी आपत्ति जताई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर