न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिव ठाकरे ने डेजी शाह का नाम लेने पर कही यह बात, अमिताभ ने नव्या को लेकर किया यह खुलासा

शिव ठाकरे और एक्ट्रेस डेजी शाह की डेटिंग रुमर्स की शुरुआत साउथ अफ्रीका के केपटाउन में रोहित शेट्टी के शो यानी ‘खतरों के खिलाड़ी 13’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Sep 2023 1:32:53

शिव ठाकरे ने डेजी शाह का नाम लेने पर कही यह बात, अमिताभ ने नव्या को लेकर किया यह खुलासा

शिव ठाकरे और एक्ट्रेस डेजी शाह की डेटिंग रुमर्स की शुरुआत साउथ अफ्रीका के केपटाउन में रोहित शेट्टी के शो यानी ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। उनके सोशल मीडिया पोस्ट और एक साथ देखे जाने से उनके एक साथ होने की अटकलें और भी तेज हो गई हैं। अब एक बार फिर से शिव-डेजी की नजदीकियों को लेकर खबर चल पड़ी है।

दरअसल सोशल मीडिया पर अपने वीडियो से फेमस हुए मिस्टर फैजू यानी फैजल शेख ने हाल में ही अफनी टॉक शो लॉन्च किया है। वे ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में हिस्सा ले चुके हैं। फैजल के पहले चैट शो में शिव ठाकरे और जन्नत जुबैर शामिल हुए। शो में बातचीत के दौरान फैजल ने शिव को डेजी का नाम लेकर चिढ़ाया और कहा, “शिव ठाकरे की हर सुबह डेजी होती है”

इस बात पर रिएक्ट करते हुए शिव ने कहा, “नहीं यार, ना सुबह होती है, ना रात होती है ना दोपहर होती है” शिव ने आगे कहा, “मेरा डिनो के साथ एक स्ट्रॉन्ग बॉन्ड है, लेकिन आजकल लोगों को ‘ब्रदर’ फिल्म पसंद नहीं है। लोग ‘कुछ कुछ होता है’ को ज्यादा पसंद करते हैं। आप ‘ब्रदर’ और ‘कुछ कुछ होता है’ रिलीज करें लेकिन लोगों को कुछ कुछ होता पसंद आएगी।”

shiv thakare,daisy shah,amitabh bachchan,navya naveli nanda,khatro ke khiladi 13,kbc,kaun banega crorepati

KBC के दौरान अमिताभ बच्चन ने की दोहिती नव्या की तारीफ

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। KBC के सोमवार (11 सितंबर) रात प्रसारित एपिसोड में शामिल हुईं राजस्थान की छवि राजावत और नीरू यादव ने ‘बिग बी’ के साथ-साथ सभी को प्रेरित किया। छवि जयपुर के पास सोडा गांव की सरपंच हैं, जबकि झुंझुनू जिले की नीरू यादव तीन गांवों में सरपंच पद संभाल रही हैं।

उन दोनों की कहानी सुनकर भावुक हुए अमिताभ ने इस दौरान उनकी दोहिती नव्या नवेली नंदा के सामाजिक कार्यों के बारे में भी खुलासा किया। अमिताभ ने कहा कि बड़े ही खेद की बात है, जब सुनने मिलता है कि आज भी ग्रामीण इलाकों में लोग अपनी रूढ़िवादी मानसिकता के कारण हर महीने माहवारी (पीरियड्स) के समय महिलाओं को अशुद्ध करार देते हैं।

उन्हें घर से बाहर निकाल देते हैं और जब तक उनकी माहवारी का समय पूरा नहीं हो जाता, तब तक बेचारी जंगलों में पड़ी रहती हैं। उनकी ये समस्या जानने के बाद कुछ छोटी बच्चियां हैं, जो कॉलेज में पढ़ती हैं, उन्होंने तय किया कि ऐसे गांव में जाकर वे उन महिलाओं के लिए एक कुटिया बांधेंगी।

इस कुटिया में सभी सुविधाएं होंगी, जो इन दिनों महिलाओं के लिए जरूरी होता है। बहुत दुख होता है, जब इस तरह की बातें सुनने को मिलती हैं और कहने में मुझे कोई संकोच नहीं कि हमारी दोहिती भी ये ही काम करती हैं। नव्या उनका नाम है। उन्होंने एक संस्था चलाई है और वो हर गांव में जाकर देखती हैं कि क्या समस्या है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार