न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 18 : ग्रैंड फिनाले से पहले खत्म हुआ शिल्पा का सफर, इस एक्स कंटेस्टेंट ने खोया करीबी, लिखा इमोशनल नोट

कलर्स का लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ अपने अंतिम पड़ाव पर है। अक्टूबर की शुरुआत में शुरू हुए इस शो का ग्रैंड फिनाले रविवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Jan 2025 2:32:26

BB 18 : ग्रैंड फिनाले से पहले खत्म हुआ शिल्पा का सफर, इस एक्स कंटेस्टेंट ने खोया करीबी, लिखा इमोशनल नोट

कलर्स का लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ अपने अंतिम पड़ाव पर है। अक्टूबर की शुरुआत में शुरू हुए इस शो का ग्रैंड फिनाले रविवार (19 जनवरी) को होना है। इस शो को लेकर बहुत चर्चाएं हैं। फैंस शो के ग्रैंड फिनाले और विनर को लेकर एक्साइटेड हैं। शो में इन दिनों बहुत ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। फिनाले से पहले शो में शॉकिंग मिड वीक एविक्शन हुआ है। मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर शो से बाहर हो गई हैं। शिल्पा ने 90 के दशक में समकालीन दिग्गज एक्टर्स के साथ फिल्मों में काम किया था।

हालांकि वजन ज्यादा होने से वह आलोचकों के निशाने पर भी रहीं। शो में दिखाया गया कि घर के डिजाइनर ओमंग कुमार ने मिड वीक एविक्शन टास्क किया। उन्होंने टॉप 6 कंटेस्टेंट को घर से आई चिट्ठी दी। इसके बाद उन्होंने एलिमिनेशन की घोषणा की। बिग बॉस खबरी के मुताबिक शिल्पा को ओमंग अपने साथ लेकर गए। इसके साथ ही शिल्पा का सफर खत्म हो गया। शिल्पा की घर से विदाई के बाद शो को टॉप 6 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। अब रजत दलाल, विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, चुम दरांग, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह में कोई एक विजेता बनेगा।

कंटेस्टेंट की लोकप्रियता और अब तक के खेल को देखते हुए रेस में सबसे आगे रजत, विवियन और करणवीर हैं। करणवीर ने पिछले साल रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी भी जीता था। ओरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कई हफ्तों से इन 3 कंटेस्टेंट ने टॉप 3 में जगह बनाई है। रजत नं.1 पोजिशन पर बने हुए हैं। रजत के पास जहां सोशल मीडिया फॉलोअर्स हैं वहीं विवियन की शक्ति टीवी की ऑडियंस है।

टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता की नानी का हुआ निधन, कर रही उन्हें मिस

‘बिग बॉस 16’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं मशहूर टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। टीना की नानी का निधन हो गया। टीना ने एक वीडियो शेयर करते हुए ये खबर शेयर की है। टीना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो और फोटो साझा की है। टीना की नानी का निधन 11 जनवरी को हुआ था।

टीना ने इमोशनल पोस्ट में लिखा, “और मेरे दिल का एक टुकड़ा खो गया…कोई जो मेरे लिए बहुत प्रिय थीं और जिन्होंने मुझे पूरे दिल से प्यार किया…वो मेरे लिए एक सेफ जगह थीं…मेरा आरामदायक जोन, मेरी खुशी…अब और किस और लव यू कहने को नहीं है…अब गाल खींचने को भी कोई नहीं, अब और नहीं जिसे मैं परेशान कर सकूं नेल पॉलिश लगाकर, अब बेहतरीन मीठे व्यंजन और भोग बनाने के लिए भी कोई नहीं, अब कोई नहीं है कॉल करके पूछने को कि कब आओगी।

आज जो भी मैं थोड़ा बहुत आध्यात्मिक हूं, वो सब नानी के कारण है। मुझे पूरे दिल से आपकी याद आएगी नानी मां, बिना आपके चीजें कभी भी वैसी नहीं होंगी शब्द कम पड़ जाते हैं, आपने मेरे दिल में एक बहुत खास जगह बनाई और मैंने भी और मुझे पता है कि मैं ही आपकी पसंदीदा थी। बहुत प्यार करती हूं नानी मां।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री