न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शिल्पा ने दिखाया राज का भांगड़ा डांस, यूं किया बर्थडे विश, गणपति विसर्जन में जमकर थिरकीं एक्ट्रेस

आज सोमवार (9 सितंबर) को एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा का 49वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर शिल्पा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Sep 2024 1:25:38

2 News : शिल्पा ने दिखाया राज का भांगड़ा डांस, यूं किया बर्थडे विश, गणपति विसर्जन में जमकर थिरकीं एक्ट्रेस

आज सोमवार (9 सितंबर) को एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा का 49वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रात 12 बजे के करीब खास वीडियो साझा करने के साथ एक इमोशनल नोट भी लिखा। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह से राज पंजाबी गाने पर जमकर भागड़ा कर रहे हैं। राज को यूं डांस करते देख शिल्पा बेहद खुश हैं और उनके साथ वह भी डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं।

हालांकि राज पूरे जोश और मस्ती के साथ थिरक रहे हैं, जबकि शिल्पा स्लो मोशन में डांस कर रही हैं। राज सफेद शर्ट, काली डेनिम, जैकेट और मैचिंग जूते पहने हैं। राज की एनर्जी और डांस स्किल देखते ही बन रही है। शिल्पा ने इसके कैप्शन में लिखा, “मेरे जानने वाले सबसे अच्छे भांगड़ा डांसर के लिए! मेरे हमसफर, आप हमेशा जिंदगीभर यूं ही नाचते रहें, मुस्कुराते रहें...जन्मदिन मुबारक हो, मेरे कुकी। तुमसे इतना प्यार करती हूं, जितना तुम कभी नहीं जान पाओगे।

वियान, समीशा और मैं तुम्हें अपनी जिंदगी में पाकर धन्य हैं।” उल्लेखनीय है कि शिल्पा अक्सर पति और दोनों बच्चों की फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस को खुश कर देती हैं। शिल्पा और राज की शादी साल 2009 में हुई थी। फैंस इस जोड़ी पर बेइंतेहा प्यार लुटाते हैं।

शिल्पा शेट्टी ने परिवार के साथ दी गणपति को विदाई

शिल्पा शेट्टी ने रविवार (8 सितंबर) को धूमधाम से गणपति बप्पा का विसर्जन किया। इस दौरान उनका पूरा परिवार बैंड और गानों की धुन पर जमकर थिरका। इस बार उन्होंने अपने घर पर डेढ़ दिन के बप्पा की स्थापना की थी। उन्होंने पूरे भक्ति भाव के साथ गणेशजी को विदाई दी। बिल्डिंग कैंपस में ही बने आर्टिफिशियल तालाब में बप्पा का विसर्जन किया गया।

इस मौके पर शिल्पा के साथ राज, बहन शमिता शेट्टी और बेटा विहान मौजूद रहे। विसर्जन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए शिल्पा ने बताया कि वे सभी इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। शिल्पा ने बैंड की धुन पर जमकर डांस किया। उन्होंने बप्पा से फिर अगले साल आने का वादा लेकर विसर्जन किया। शिल्पा ने फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान से सबको सुख-समृद्धि और सफलता देने की कामना की।

बता दें कि शिल्पा के घर हर साल गणेश चतुर्थी बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। शिल्पा ने इस बार शनिवार को गणेश चतुर्थी पर गणपति स्थापना की थी और अपने इंस्टाग्राम पर इसकी झलक भी दिखाई थी। इसमें शिल्पा, राज और बेटी समीशा एक साथ गणपति बप्पा की जय बोलते नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री