न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जेल से बाहर आने के बाद पहली बार दिखे राज कुंद्रा, पूनम पांडे के पति गिरफ्तार, सामंथा ने शेयर की पोस्ट

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में दो महीने जेल में रहे। उन्हें सितंबर में जमानत मिल गई थी। जेल से बाहर आने के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Nov 2021 12:57:51

जेल से बाहर आने के बाद पहली बार दिखे राज कुंद्रा, पूनम पांडे के पति गिरफ्तार, सामंथा ने शेयर की पोस्ट

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में दो महीने जेल में रहे। उन्हें सितंबर में जमानत मिल गई थी। जेल से बाहर आने के बाद से राज मीडिया से बचते नजर आए। वे किसी भी सार्वजनिक जगह नहीं दिखे। यहां तक कि वे सोशल मीडिया से भी गायब रहे। कुंद्रा ने कुछ दिन पहले ही अपने दोनों सोशल मीडिया हैंडल ट्वीटर और इंस्टाग्राम डिलीट कर दिए। इसके विपरीत शिल्पा लगातार एक्टिव नजर आ रही हैं। शिल्पा ने हाल ही अपने अकाउंट पर कुछ फोटो डाल बताया था कि वे हिमाचल प्रदेश में हैं। इनमें उनके साथ दोनों बच्चे भी दिखे थे। अब इस ट्रिप के कुछ और फोटो वायरल हो रहे हैं।

इनमें शिल्पा पति का हाथ पकड़े मंदिर के दर्शन करती दिख रही हैं। ये तस्वीरें मां चामुंडा देवी मंदिर की हैं। दरअसल शिल्पा ने ही मंदिर जाने की तस्वीरें व वीडियो शेयर किए हैं। शिल्पा फैंस संग पोज दे रही हैं। हालांकि इन तस्वीरों में कुंद्रा नदारद हैं। उल्लेखनीय है कि इतने दिनों से शिल्पा और कुंद्रा के साथ नहीं दिखने से उनके रिश्ते में दरार की अटकलें लगाई जा रही थीं। इससे पहले जब कुंद्रा जेल में थे तो शिल्पा वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची थीं।

Shilpa Shetty,poonam pandey,samantha,naga chaitnya,raj kundra,sam bombay,bollywood news in hindi

सैम बॉम्बे पर पूनम पांडे के साथ मारपीट करने का आरोप

मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सैम को पूनम पांडे के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। केस दर्ज कराने के बाद पूनम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूनम के सिर और आंखों के पास गहरी चोटें हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि पूनम ने पिछले साल 1 सितंबर 2020 को बॉयफ्रेंड सैम से शादी की थी। दो हफ्तों के अंदर ही उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई और जमकर विवाद हुआ। हनीमून पर गईं पूनम के साथ सैम ने जब मारपीट की तो उन्होंने शिकायत दर्ज करा दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार भी किया था।

पूनम ने कहा था कि सैम ने एक बार मुझे इतनी बुरी तरह मारा कि मेरा ब्रेन हैमरेज हो गया था। मैं कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थी। मेरा चेहरा सूजा हुआ था, मेरे शरीर पर निशान थे। सैम ने अपने इंस्टाग्राम से मेरी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी। आपको बता दें कि पूनम ने 2013 में फिल्म नशा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वे न्यूड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 5 नवंबर 2020 को पूनम को उत्तरी गोवा में सरकारी संपत्ति पर एक नग्न वीडियो फिल्माने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

एक्ट्रेस सामंथा का पिछले दिनों हुआ था नागा चैतन्य से तलाक

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का पिछले दिनों एक्टर नागा चैतन्य से तलाक हो गया था। वे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उनकी कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। अब सामंथा एक बार फिर अपनी पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। सामंथा ने अपनी बेस्टफ्रेंड मंजुला अनाग्नी को इंस्टाग्राम पर बर्थडे की शुभकामनाएं दीं। सामंथा ने मंजुला और कुछ अन्य दोस्तों के साथ अपनी कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा-हैप्पी बर्थ डे मंजुला। मैं अपने आपको लकी मानती हूं कि मुझे तुम्हारे जैसा दोस्त मिला।

कहते हैं कि बुरे वक्त में ही अच्छे दोस्तों की पहचान होती है। तुम्हारे जैसा अच्छा दोस्त नहीं है। उम्मीद है कि कभी तुम समझ पाओगी कि मैं तुम्हें कितना प्यार करती हूं। हैप्पी बर्थडे। फोटो में सामंथा और मंजुला के साथ फिल्ममेकर नंदिनी रेड्डी और एक्ट्रेस मालविका नायर भी हैं। उल्लेखनीय है कि सामंथा पिछले दिनों ऋषिकेश, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा करके लौटी हैं। वे दुबई भी गई थीं। सामंथा और चैतन्य ने तलाक की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। चैतन्य सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर