न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 : शिल्पा ने इसके लिए लिखा, गुरुवार को हो रहा एक युग का अंत…, ‘गणपति बप्पा मोरया’ नहीं बोलने पर ट्रॉल हुआ एक्टर

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने 90 के दशक में अपने एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी। वह आज भी एक्टिव हैं। हालांकि शिल्पा अब कम ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Sep 2025 2:57:14

2 : शिल्पा ने इसके लिए लिखा, गुरुवार को हो रहा एक युग का अंत…, ‘गणपति बप्पा मोरया’ नहीं बोलने पर ट्रॉल हुआ एक्टर

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने 90 के दशक में अपने एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी। वह आज भी एक्टिव हैं। हालांकि शिल्पा अब कम ही फिल्मों में दिखती हैं, लेकिन वह टीवी पर रियलिटी शो में नजर आती रहती हैं। इसके अलावा शिल्पा को फैंस से जुड़े रहना पसंद है। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर आएदिन खुद से जुड़ी पोस्ट शेयर करती हैं। पिछले कुछ दिनों से शिल्पा और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा सवालों के घेरे में खड़े हैं। उनके खिलाफ 60 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। एक बिजनेसमैन ने कपल पर आरोप लगाया है कि इनवेस्टमेंट के नाम पर उनसे ली गई बड़ी रकम का इस्तेमाल निजी फायदे के लिए किया गया।

अभी तक शिल्पा ने इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है। इस बीच उन्होंने मुंबई स्थित अपने आइकोनिक रेस्टोरेंट बास्टियन बांद्रा को बंद करने का फैसला कर लिया है। शिल्पा ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर ये जानकारी अपने फैंस और फॉलोवर्स के साथ शेयर की है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को इस रेस्टोरेंट का आखिरी दिन है। शिल्पा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “इस गुरुवार को एक युग का अंत हो रहा है, क्योंकि हम मुंबई के सबसे आइकॉनिक डेस्टिनेशन में से एक बास्टियन बांद्रा को विदाई दे रहे हैं।

एक ऐसी जगह जिसने हमें अनगिनत यादें, कभी न भूलने वाली रातें और ऐसे पल दिए, जिन्होंने शहर की नाइटलाइफ को एक शेप दिया, अब ये आखिरी पड़ाव पर है। इस लेजेंड्री जगह को ऑनर देने के लिए, हम अपने सबसे करीबी पार्टनर के लिए एक बहुत ही स्पेशल इवनिंग का आयोजन कर रहे हैं - एक ऐसी रात जो नॉस्टैल्जिया, एनर्जी और मैजिक से भरी होगी, जिसमें बास्टियन के लिए आखिरी बार सब कुछ मनाया जाएगा। हम जबकि बास्टियन बांद्रा को अलविदा कहते हैं, वहीं हमारा गुरुवार रात का ये रिचुअल आर्केन अफेयर अगले हफ्ते बास्टियन एट द टॉप में जारी रहेगा, जो नए अनुभवों के साथ एक नए अध्याय में इस विरासत को आगे बढ़ाएगा।” शिल्पा ने अपनी पोस्ट में कहीं भी रेस्टोरेंट बंद करने की वजह का जिक्र नहीं किया है।

Shilpa Shetty,actress shilpa shetty,shilpa shetty restaurant,shilpa cheating case,raj kundra,aly goni,jasmine bhasin,nia sharma,ganpati bappa morya

निया और जैस्मिन के साथ थे अली, नारा लगाने के बजाय खड़े रहे चुपचाप

इस समय पूरे देश में गणेशोत्सव की धूम है। इस 10 दिवसीय त्योहार को बेहद उत्साह से मनाया जा रहा है। हर किसी के मुंह से 'गणपति बप्पा मोरया' सुनाई दे रहा है। सेलेब्स पर भी इसका खुमार छाया हुआ है। इस बीच एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन, उनके बॉयफ्रेंड एक्टर अली गोनी और एक्ट्रेस निया शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। निया व्हाइट और गोल्डन कलर के सूट, जैस्मिन पिंक और येलो कलर के सूट और अली ब्लू रंग के कुर्ते में नजर आए। पैपराजी ने उन्हें घेरा हुआ था।

अली को देख पैप्स 'गणपति बप्पा मोरया' के नारे लगाने लगे। इस दौरान जैस्मिन और निया ने भी खुशी-खुशी नारे लगाए, जबकि अली चेहरे पर स्माइल लिए खड़े रहे। यह बात सोशल मीडिया यूजर्स को नागवार गुजरी और वे अली पर जबरदस्त हमला बोलते हुए उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये फंस गया!” दूसरे ने कहा, “हम एक साधारण 'गणपति बप्पा मोरया' भी नहीं कह सकते, फिर भी हम इसे धर्मनिरपेक्ष सद्भाव कह रहे हैं। ये तो विडम्बना की पराकाष्ठा है।” तीसरे ने लिखा, “जैस्मिन भसीन अभी भी वक्त है।”

चौथे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “वह अच्छे इंसान नहीं हैं। जैस्मिन उनके पीछे पड़ी हैं, मुझे नहीं पता क्यों??” पांचवें ने लिखा, “इतना असहज महसूस हो रहा है, तो आया क्यों...जैस्मिन को सोचना चाहिए।” जैस्मीन और अली का रिश्ता टीवी जगत में काफी चर्चित है। दोनों को ‘बिग बॉस 14’ के दौरान प्यार हुआ और तब से वे साथ हैं। हालांकि उनके अंतरधार्मिक रिश्ते को लेकर अक्सर आलोचनाएं होती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह