न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शहनाज ने शहबाज-मृदुल के बीच वोटिंग को बताया अनफेयर, BB 19 में जाने से पहले गुरुद्वारा पहुंचीं ये 2 एक्ट्रेस

एक्ट्रेस शहनाज गिल ने सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से खूब लोकप्रियता हासिल की थी। तब से ही वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Aug 2025 12:53:13

2 News : शहनाज ने शहबाज-मृदुल के बीच वोटिंग को बताया अनफेयर, BB 19 में जाने से पहले गुरुद्वारा पहुंचीं ये 2 एक्ट्रेस

एक्ट्रेस शहनाज गिल ने सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से खूब लोकप्रियता हासिल की थी। तब से ही वह हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। शहनाज बॉलीवुड में भी एंट्री कर चुकी हैं। BB 13 में उनके भाई शहबाज बादेशा की फैमिली वीक में स्पेशल एंट्री देखने को मिली थी, जिसने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। अब शहबाज BB 19 का हिस्सा हो सकते हैं। हाल ही शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया। इस वीडियो में शहबाज और यूट्यूबर मृदुल तिवारी में से किसी एक को दर्शकों को वोट के जरिए चुनने का मौका दिया गया है।

इनमें से जो भी बाजी मारेगा उसे घर में जाने का मौका मिलेगा। हालांकि इस नए फॉर्मेट को शहनाज ने अनफेयर बताया है। शहनाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह शहबाज और मृदुल में से किसी एक को चुनने को गलत कह रही है। शहनाज ने कहा, “जब मैं BB 13 में थी, तब से ही मेरे भाई शहबाज शो में आने के लिए लगातार कोशिश कर रहे थे। वे वहां एक हफ्ते तक रहे थे और लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया था। अब आखिरकार उन्हें BB 19 में जाने का मौका मिल रहा है लेकिन मौका ऐसा है कि दोनों ही नॉमिनेट होकर घर से बेघर हो गए हैं, जो बिल्कुल गलत है।

मैं सचमुच चाहती हूं कि दोनों अंदर जाएं, लेकिन मैं चाहती हूं कि आप सब शहबाज को वोट दें। वे अंदर जाने के लिए बहुत एक्साइटेड है। उन्हें वहां जाने दो तभी उन्हें पता चलेगा कि सफर कितना मुश्किल है। कृपया दोनों लड़कों को अंदर भेज दो।” उल्लेखनीय है कि शहनाज की BB 13 में एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ दोस्ती हो गई थी, जो प्यार में बदल गई। शो से बाहर आने के बाद भी उनका रिलेशनशिप जारी था। सिद्धार्थ ने साल 2021 में हार्ट अटैक के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे ‘सिडनाज’ की जोड़ी टूट गई। ‘बिग बॉस 19’ की बात करें तो यह 24 अगस्त से कलर्स टीवी पर शुरू होने वाला है, जिसमें इस बार घरवालों की सरकार थीम है। घरवालों के हाथ में कई बड़े फैसले की पावर होगी।

‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बन सकती हैं अशनूर कौर और हुनर हाली

टेलीविजन जगत की दो मशहूर एक्ट्रेस अशनूर कौर और हुनर हाली इन दिनों चर्चाओं में हैं। कहा जा रहा है कि वे BB 19 का हिस्सा बनेंगी। हाल ही में दोनों को गुरुद्वारे में मत्था टेकते हुए देखा गया। इसके बाद ये अटकलें और भी तेज हो गई हैं कि दोनों शो में दिखेंगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में वे पारंपरिक परिधान में नजर आईं। दोनों ने सिर पर चुन्नी ओढ़ रखी थी और बड़ी विनम्रता से गुरुद्वारे में आशीर्वाद लिया। अशनूर पिता के साथ स्पॉट हुईं, जहां पैपराजी ने उनसे ‘बिग बॉस’ को लेकर सवाल भी पूछा।

हालांकि वे इस बारे में कुछ भी कहने से बचती दिखीं, लेकिन उनकी मुस्कान ने उम्मीदें बढ़ा दीं। माना जा रहा है कि दोनों घर में कदम रखने से पहले आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। बता दें अशनूर बचपन से ही टीवी का जाना-पहचाना चेहरा रही हैं। उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में मासूमियत और अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। हुनर की लोकप्रियता भी कम नहीं है। वह ‘सपनों से भरे नैना’ और ‘एक बूंद इश्क’ जैसे धारावाहिकों में खुद को साबित कर चुकी हैं। इन दोनों के अलावा शो के लिए रति पांडे, अपूर्व मखिजा, मिस्टर फैसू, धनश्री वर्मा, श्रीराम चंद्रा, मीरा देवस्थले, भाविका शर्मा, शैलेश लोढ़ा, गुरुचरण सिंह, जेनिफर मिस्त्री के नाम भी चल रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह