न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शहनाज की ‘हौसला रख’ का पोस्टर रिलीज, अभिषेक ने मां को दी बधाई, करीना ने प्रभास को कहा थैंक्स...

छोटे पर्दे के बड़े स्टार सिद्धार्थ शुक्ला का मात्र 40 साल की उम्र में 2 सितंबर को निधन हो गया था। उनके निधन से सबसे ज्यादा दुख उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Sep 2021 12:55:48

शहनाज की ‘हौसला रख’ का पोस्टर रिलीज, अभिषेक ने मां को दी बधाई, करीना ने प्रभास को कहा थैंक्स...

छोटे पर्दे के बड़े स्टार सिद्धार्थ शुक्ला का मात्र 40 साल की उम्र में 2 सितंबर को निधन हो गया था। उनके निधन से सबसे ज्यादा दुख उनकी करीबी दोस्त शहनाज गिल को पहुंचा। बहरहाल शहनाज की फिल्म 'हौसला रख' का पहला लुक सामने आया है। एक्टर दिलजीत दोसांझ ने पोस्टर जारी किया है। इसमें दिलजीत व शहनाज के साथ सोनम बाजवा भी नजर आ रही हैं। दिलजीत ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर सोमवार दोपहर 1 बजे रिलीज किया जाएगा। फिल्म दशहरे के खास मौके पर 15 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।

पोस्टर को देख फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। शहनाज ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं। उनके शुभचिंतक शहनाज की वापसी को लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ की मौत के बाद से शहनाज सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं रहती हैं। सिद्धार्थ की मौत के बाद से शहनाज और सिद्धार्थ की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। दोनों के बीच बिग बॉस-13 में जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिली थी। तब से ही उनकी जोड़ी को सिडनाज नाम मिला।

shehnaaz gill,honsla rakh movie,siddharth shukla,abhishek bachchan,jaya bachchan,Kareena Kapoor,prabhas,bollywood news in hindi

जया बच्चन के फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे

दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर मां की फोटो शेयर करते हुए खूबसूरत बात लिखी है। अभिषेक ने जया के सफर की झलक फैंस को दिखाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अभिमान, चुपके चुपके, गुड्डी, कोरा कागज तथा कभी खुशी कभी गम जैसी मूवी की फोटो शेयर की हैं।

अभिषेक ने लिखा कि मैं उनका बेटा होने के लिए बेहद आभारी हूं। सिनेमा जगत में उन्हें पूरे 50 वर्ष देखना गर्व का क्षण है। सिनेमा के 50 वर्ष मुबारक हो मां, आई लव यू। जया की बेटी श्वेता बच्चन ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि लव यू। उनकी दोहिती नव्या नवेली नंदा ने भी पोस्ट पर प्यार बरसाया है। अनिल कपूर, बॉबी देओल तथा दीया मिर्जा ने भी फोटो को लाइक किया और दिल वाली इमोजी साझा की है।

shehnaaz gill,honsla rakh movie,siddharth shukla,abhishek bachchan,jaya bachchan,Kareena Kapoor,prabhas,bollywood news in hindi

प्रभास ने करीना कपूर खान के लिए भेजी बिरयानी

एक्ट्रेस करीना कपूर खान को 'बाहुबली' फेम प्रभास ने कुछ खास भेंट किया है, जिसकी वे मुरीद हो गई हैं। ये कुछ और नहीं बल्कि बिरयानी है, जो 'आदिपुरुष' फिल्म में सैफ अली खान के को-स्टार ने करीना को भेजी है। करीना को ये बिरयानी बेहद स्वादिष्ट लगी और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए तेलुगू सुपरस्टार प्रभास का आभार भी जताया। करीना ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस शेयर किया है, जिसमें बिरयानी की इमेज है। उन्होंने फोटो के साथ बताया कि उन्हें ये बिरयानी किसी और ने नहीं, बल्कि खुद प्रभास ने भेजी है।

उन्होंने लिखा- 'चलो खाते हैं। जब बाहुबली आपको बिरयानी भेजे तो ये बेस्ट ही होगी। इस शानदार खाने के लिए शुक्रिया प्रभास। #Adipurush' गौरतलब है कि इससे पहले प्रभास ने करीना के पति सैफ के जन्मदिन पर उनकी फोटो शेयर की थी और उन्हें बधाई दी थी। फैंस आदिपुरुष का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। सैफ ने इससे पहले ओम राउत के ही निर्देशन में बनी तान्हाजी : द अनसंग वारियर में काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर