न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शहनाज ने सिद्धार्थ के निधन के बाद शेयर की पहली पोस्ट, अर्चना ने मारा बेटे के चांटा! रितिक फिर आर्यन के साथ

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के 2 सितंबर को आकस्मिक निधन के बाद एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पहली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 2:34:50

शहनाज ने सिद्धार्थ के निधन के बाद शेयर की पहली पोस्ट, अर्चना ने मारा बेटे के चांटा! रितिक फिर आर्यन के साथ

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के 2 सितंबर को आकस्मिक निधन के बाद एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पहली पोस्ट की है। इस पोस्ट में एक पोस्टर है। इसमें सिद्धार्थ और शहनाज हंसते दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में लिखा है, 'तू यहीं है' सिद्धार्थ शुक्ला को मेरी दिल से श्रद्धांजलि। शहनाज ने इसकी रिलीज डेट 29 अक्टूबर दोपहर 12 बजे दी है। माना जा रहा है कि शहनाज की तरफ से सिद्धार्थ के लिए यह म्यूजिकल ट्रिब्यूट हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज करीब एक महीने तक कैमरे के सामने नहीं आईं और वे सोशल मीडिया से ‘रूठ’ गईं। अब जाकर वे एक्टिव हुई हैं। शहनाज ने पोस्ट के साथ सिद्धार्थ को भी टैग किया है। कैप्शन में लिखा है, तू मेरा है और... पोस्टर का टाइटल है तू यहीं है। पिछले दिनों शहनाज की दिलजीत दोसांझ के साथ पंजाबी फिल्म हौंसला रख रिलीज हुई थी। इसके बाद हाल ही में उनका सिद्धार्थ के साथ फिल्माया गया अंतिम गाना ‘अधूरा’ रिलीज किया गया।

अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी ने शेयर किया वीडियो

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे द कपिल शर्मा शो में बतौर जज नजर आती हैं। अर्चना अक्सर शो के सेट से बीटीएस वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब अर्चना के बेटे आयुष्मान सेठी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो काफी मजेदार है। वीडियो में अर्चना कहती हैं, मुझे लगता है कि मैंने काफी बाल काट लिए। अगर अब मैं कट करती रहूंगी तो मेरे बाल ही नहीं बचेंगे जिसके बाद उन्हें पता चल जाता है कि उनका बेटा रिकॉर्डिंग कर रहा है। अर्चना बेटे के पास जाती है और उसे थप्पड़ मारती है।

आयुष्मान ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है,“मां का थप्पड़। क्या अपनी मां को तंग करने से ज्यादा भी किसी भी चीज में फन होता है।” उल्लेखनीय है कि अर्चना इंस्टाग्राम पर शो के वीडियो शेयर कर फैंस को शो के बारे में अपडेट्स देती रहती हैं। अर्चना ने साल 2019 में क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को रिप्लेस किया था। अर्चना अपनी खास हंसी के लिए मशहूर हैं।

shehnaaz gill,archana pooran singh,Hrithik Roshan,sidharth shukla,ayushman,aryan khan,bollywood news in hindi

आर्यन की जमानत याचिका खारिज होने से आहत थे रितिक रोशन

एक्टर रितिक रोशन ने कुछ दिनों पहले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के समर्थन में उनके लिए लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की थी। अब उन्होंने एक बार फिर आर्यन का सपोर्ट किया है और कहा है कि ये बेहद दुखद है।

रितिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने आर्यन की जमानत याचिका खारिज होने को लेकर कैप्शन में लिखा है- 'अगर ये तथ्य सही हैं तो वास्तव में ये बेहद दुखद है।' आपको बता दें कि इस वीडियो में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता से आर्यन खान केस को लेकर बातचीत की गई है।

पूर्व में रितिक ने एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा कि भगवान उन्हीं लोगों को बड़ी परेशानियां देता है, जो उन बड़ी मुश्किलों का सामना करने का दम रखते हैं। भगवान केवल सबसे मजबूत लोगों को ही खेलने के लिए सबसे कठिन गेंद देता है। आपको बता दें कि 23 वर्षीय आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अन्य लोगों के साथ ड्रग्स के सेवन, बिक्री और खरीद के आरोप में गिरफ्तार किया है। आर्यन को एक लक्जरी क्रूज लाइनर पर रेव पार्टी का भंडाफोड़ करने के बाद पकड़ा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर