न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शहनाज ने इस गाने से दिया सिद्धार्थ को ट्रिब्यूट, शिल्पा शेट्टी इसलिए हुईं ट्रोल! एक्ट्रेस ने शेयर किया ये वीडियो

छोटे पर्दे के बड़े स्टार सिद्धार्थ शुक्ला भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन वे फैंस की यादों में जिंदा हैं। उनकी गर्लफ्रेंड शहनाज गिल को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Oct 2021 1:58:43

शहनाज ने इस गाने से दिया सिद्धार्थ को ट्रिब्यूट, शिल्पा शेट्टी इसलिए हुईं ट्रोल! एक्ट्रेस ने शेयर किया ये वीडियो

छोटे पर्दे के बड़े स्टार सिद्धार्थ शुक्ला भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन वे फैंस की यादों में जिंदा हैं। उनकी गर्लफ्रेंड शहनाज गिल को सिद्धार्थ की मौत से गहरा सदमा पहुंचा था। सिद्धार्थ की 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। शहनाज करीब एक महीने तक मीडिया और सोशल मीडिया से दूर रहीं। अब वे धीरे-धीरे सोशल लाइफ में लौट रही हैं। पिछले दिनों उनकी पंजाबी फिल्म हौंसला रख रिलीज हुई थी और वे कुछेक मौकों पर इसका प्रमोशन करती नजर आईं। एक दिन पहले ही शहनाज ने सिद्धार्थ के निधन के बाद सोशल मीडिया पर पहली पोस्ट की। आज शहनाज का नया गाना तू यहीं है रिलीज हो गया है।

इस गाने से वे सिद्धार्थ को ट्रिब्यूट देती दिखाई दी। ये गाना सिडनाज की दोस्ती और प्यार की तरह बहुत खूबसूरत है। ये सभी को इमोशनल कर देने वाला गाना है। इसे सुनकर फैंस की आंखें भर आईं। शहनाज ने सिद्धार्थ के लिए उनकी याद में अपनी ही आवाज में स्पेशल गाना गाया है। इसके बोल राज रंजोध ने लिखे हैं और राज ने ही म्यूजिक को कंपोज किया है। गाने की शुरुआत शहनाज और सिद्धार्थ के बिग बॉस-13 वाले वीडियो क्लिप से होती है, जिसमें शहनाज सिद्धार्थ से कहती हैं, “तू मेरा है, ठीक है! और तू मेरा ही है। मैं फाड़कर रख दूंगी सबको यहां पर। मैं गेम जीतने नहीं आई हूं यहां पर, तुझे जीतना है।”

शिल्पा ने स्ट्रीट डॉग्स के साथ दिए फनी पोज

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और तस्वीरों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। इस बीच शिल्पा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया साइट्स पर छाई हुई हैं, जिनमें वे कुत्तों के साथ बैठकर फनी पोज देती नजर आ रही हैं। शिल्पा जमीन पर स्ट्रीट डॉग्स के साथ बैठी हुई हैं और उन्हीं की तरह पोज भी दे रही हैं। ये तस्वीरें मशहूर सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही शिल्पा एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। लोगों ने उनके साथ-साथ उनके पति राज कुंद्रा और बहन शमिता शेट्टी के नाम के साथ घेरना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘राज कुंद्रा को भी सिखा देना।’ दूसरे ने लिखा, ‘पति को भी थोड़ी ट्रेनिंग मिल जाती तो…’ एक फैन ने लिखा 'ये अलग पागलपन है', तो किसी ने हंसते हुए इमोजी भेजी है।

वीडियो में खेत में सब्जियां खाती दिखीं शिल्पा

हाल ही में शिल्पा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शिल्पा व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स में हैं। लाइट मेकअप, ओपन हेयर्स और शेड्स से लुक कम्पलीट किया हुआ है। शिल्पा सीधे खेत में सब्जियां खाती हुई दिखाई दे रही हैं। शिल्पा काफी खुश लग रही हैं। शिल्पा ने लिखा- 'सीधे खेत से...खाना कोई नुकसान नहीं करता! जीवन को सरल और सौम्य रखें।’ शिल्पा ने त्योहारों पर भी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं दी थी। काम की बात करें तो शिल्पा रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' तथा पिछले दिनों रिलीज हुई मूवी 'हंगामा 2' में नजर आई थीं। उनकी अगली फिल्म 'निकम्मा' है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर