Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शर्मिला को अच्छी नहीं लगी पोते इब्राहिम की डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’, इस एक्ट्रेस ने नहीं कराई प्लास्टिक सर्जरी

शर्मिला टैगोर (80) ने 60-70 के दशक में अपनी अदाकारी का जादू चलाया। लोग उनकी खूबसूरती और एक्टिंग पर फिदा थे। उस समय की तमाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 2:27:26

2 News : शर्मिला को अच्छी नहीं लगी पोते इब्राहिम की डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’, इस एक्ट्रेस ने नहीं कराई प्लास्टिक सर्जरी

शर्मिला टैगोर (80) ने 60-70 के दशक में अपनी अदाकारी का जादू चलाया। लोग उनकी खूबसूरती और एक्टिंग पर फिदा थे। उस समय की तमाम दिग्गज एक्ट्रेस के बीच शर्मिला अपनी खास पहचान बनाने में सफल रहीं। शर्मिला के पदचिह्नों पर चलते हुए उनके बेटे सैफ और बेटी सोहा अली खान ने भी एक्टिंग को ही करिअर बनाने का फैसला किया। सैफ को फैंस से भरपूर प्यार मिला, जबकि सोहा ने कुछ फिल्मों के बाद बॉलीवुड से काफी हद तक दूरी बना ली।

शर्मिला की पोती यानी सैफ और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने कुछ साल पहले फिल्मी दुनिया में एंट्री ली और वह फैंस के दिलों में बस गई हैं। हाल ही शर्मिला के पोते इब्राहिम अली खान भी इस सपनों की दुनिया में कदम रख चुके हैं। इब्राहिम ने दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘नादानियां’ से डेब्यू किया। इस फिल्म में इब्राहिम के अपोजिट दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर थीं। फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई, इब्राहिम का काम भी एवरेज था।

अब इस फिल्म को लेकर इब्राहिम की दादी शर्मिला ने भी अपनी राय रखी है। शर्मिला ने आनंद बाजार पत्रिका को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि सारा और इब्राहिम दोनों ही कमाल का काम कर रहे हैं। हालांकि इब्राहिम की फिल्म ‘नादानियां’ अच्छी नहीं थी, लेकिन वो हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने पूरी कोशिश की है। ये बातें वाकई सबके सामने नहीं कहनी चाहिए, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो फिल्म बहुत अच्छी नहीं है। फिल्म अच्छी होनी चाहिए। सारा अच्छी एक्ट्रेस हैं और मेहनत करती हैं। सारा बहुत कुछ हासिल करेंगी वो बहुत कुछ करने में सक्षम हैं। बता दें
‘नादानियां’ 7 मार्च को रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के डायरेक्टर शोना गौतम हैं।

राधिका मदान की एआई जनरेटेड फोटो सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

हाल ही एक्ट्रेस राधिका मदान की एक फोटो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गई। फोटो में राधिका के नैन-नक्श पूरी तरह से बदल दिए गए। साथ ही दावा किया गया कि राधिका ने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराई है। फोटो पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने राधिका की तुलना एक्ट्रेस मौनी रॉय से कर डाली। मौनी ने प्लास्टिक सर्जरी की मदद से अपना पूरा चेहरा बदल डाला था।

नेटिजंस का दावा है कि राधिका ने भी मौनी के नक्शे कदम पर चलते हुए पूरा फेस बदल दिया। बात बहुत ज्यादा बढ़ती देख राधिका को सामने आकर हकीकत बतानी पड़ी है। राधिका ने कमेंट कर साफ कर दिया कि उन्होंने कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई है बल्कि उनकी फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है। राधिका ने कटाक्ष करते हुए लिखा, “बस इतने ही आईब्रो ऊपर करे एआई यूज करके…और कर लो यार ये तो फिर भी नेचुरल लग रहा है।”

उन्होंने अपने कमेंट से सर्जरी की अफवाहों पर रोक लगा दी। राधिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनका पहला सीरियल 'मेरी आशिकी तुम से ही' था। इसमें वह एक्टर शक्ति अरोड़ा के अपोजिट नजर आई थीं। वह ‘मर्द को दर्द नहीं होता’, ‘अंग्रेजी मीडियम’, ‘पटाखा’, ‘शिद्दत’, ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’, ‘कच्चे लिम्बू’, ‘कुत्ते’, ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’, ‘सरफिरा’ सहित कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। राधिका अब जल्द ही अनिल कपूर के साथ ‘सुबेदार’ फिल्म में नजर आने वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका