न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शनाया ने शुरू की शूटिंग, ट्विंकल ने गाना गाकर फाड़े कान के पर्दे! गुरमीत-देबिना ने की छठ पूजा

एक्टर संजय कपूर व महीप कपूर की बेटी शनाया की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे। फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Nov 2021 1:31:43

शनाया ने शुरू की शूटिंग, ट्विंकल ने गाना गाकर फाड़े कान के पर्दे! गुरमीत-देबिना ने की छठ पूजा

एक्टर संजय कपूर व महीप कपूर की बेटी शनाया की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे। फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने को बेकरार हैं। आपको बता दें कि शनाया ने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म और शूटिंग के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है। संजय ने बेटी की फोटो शेयर करते हुए उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इनमें शनाया के बचपन की भी एक तसवीर शामिल है। कई तसवीरों में वे मां के साथ पोज दे रही हैं।

संजय ने कैप्शन में लिखा, आप पर गर्व है, कड़ी मेहनत करें, #फोकस, यह केवल शुरुआत है, आकाश की सीमा है, शूट का पहला दिन, लव यू। उल्लेखनीय है कि करण जौहर ने मार्च में शनाया के डेब्यू की घोषणा की थी। उन्होंने शनाया को धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी (डीसीए) दस्ते के सदस्यों में से एक के तौर पर पेश किया था। फिल्म के जुलाई में फ्लोर पर जाने की बात कही गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसमें देरी हो गई। शनाया ने कजन सिस्टर जान्हवी की फिल्म गुंजन सक्सेना में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।

ट्विंकल खन्ना ने वीडियो शेयर कर लिखा मजेदार कैप्शन

एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट और वीडियो से सुर्खियों में रहती हैं। शादी के बाद से ट्विकंल भले ही बड़े पर्दे से दूर हैं मगर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में ट्विकंल ने एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ट्विकंल ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। ट्विकंल ने लिखा, 'परिवार के सिंगिंग कॉम्पीटिशन में मेरा थोड़ा सा हिस्सा। कुछ लोगों की आवाज ऐसी होती है जिसकी वजह से कांच टूट जाता है, लेकिन मेरी खास है मैं बिना किसी मेहनत के कान के पर्दे फाड़ रही हूं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें पता होता है उनकी आवाज का, लेकिन वे फिर भी गाते हैं।' फैंस ट्विंकल का गाना सुनकर मजे ले रहे हैं। ट्विंकल मिसेज फनीबोन्स के नाम से ब्लॉग भी लिखती हैं। ट्विंकल ने बॉबी देओल के साथ 'बरसात' फिल्म से डेब्यू किया था।

इस बात पर ट्रोल हो गए गुरमीत चौधरी

स्टार कपल एक्टर गुरमीत चौधरी और एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने छठ पूजा की। इस दौरान गुरमीत एक चूक के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। दरअसल, गुरमीत-देबिना की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। देबिना शाम के समय सूरज को अर्घ्य दे रही हैं। गुरमीत हाथ में गन्ना पकड़े हुए पोज दे रहे हैं। देबिना पीले रंग की ट्रेडिशनल ड्रेस तथा गुरमीत कुर्ते-पायजामे और जैकेट में दिख रहे हैं। इनमें गुरमीत पूजा के दौरान चप्पल पहनकर हाथ जोड़े खड़े हैं। यूजर्स को यह बात अखर गई। एक ने कहा-कम से कम चप्पल तो निकाल देते।

हमारे देश में मान्यता है कि पूजा के समय पैर में जूते-चप्पल नहीं होने चाहिए। उल्लेखनीय है कि गुरमीत-देबिना की जोड़ी रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के बाद राम-सीता के रूप में सबसे पॉपुलर जोड़ी मानी जाती है। उन्होंने 2008 में टीवी सीरियल 'रामायण' में साथ काम किया। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। 'पति-पत्नी और वो' के सेट पर गुरमीत ने देबिना को प्रपोज किया था। दोनों ने 15 फरवरी 2011 को शादी कर ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर