न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 37 साल के हुए विक्की को पिता ने ऐसे दी बधाई, आमिर को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचीं गौरी ने छिपाया चेहरा

एक्टर विक्की कौशल इस समय लोकप्रियता के शिखर पर हैं। उनकी अधिकतर फिल्में लोगों को पसंद आई हैं। विक्की आज शुक्रवार (16 मई) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 May 2025 2:38:00

2 News : 37 साल के हुए विक्की को पिता ने ऐसे दी बधाई, आमिर को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचीं गौरी ने छिपाया चेहरा

एक्टर विक्की कौशल इस समय लोकप्रियता के शिखर पर हैं। उनकी अधिकतर फिल्में लोगों को पसंद आई हैं। विक्की आज शुक्रवार (16 मई) को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें चाहने वाले प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां और शुभकामनाएं भेज रहे हैं। विक्की के पिता एक्शन व स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल ने बेटे को खास अंदाज में विश किया है। शाम ने एक बहुत प्यारी सी पोस्ट लिखी है। शाम ने बेटे के साथ एक स्लो-मोशन वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों समद्र (बीच) की रेत पर चलते दिखाई दे रहे हैं।

शाम ने कैप्शन में लिखा, “एक पिता सबसे ज्यादा तभी खुश होता है, जब उसका बेटा उससे भी आगे बढ़े अपनी जिंदगी में। लव यू पुत्तर, हैप्पी बर्थडे। मुझे बहुत गर्व है आपके जैसा बेटा पाके। रब दी मेहर बनी रहे, जोर दी झप्पी।” विक्की के माता-पिता को उन पर बहुत नाज है। शाम और विक्की का रिश्ता बाप-बेटे से ज्यादा एक दोस्त का है। शाम अपने दोनों बेटों विक्की और सनी को जी जान से चाहते हैं। विक्की इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। वे संजय लीला भंसाली की भव्य प्रेम कहानी 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे।

इसके अलावा विक्की पौराणिक ड्रामा ‘महावतार’ में भी काम कर रहे हैं, जो दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर रहा है। विक्की की पिछली फिल्म इसी साल 14 फरवरी को रिलीज हुई ‘छावा’ थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। विक्की ने ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘सैम बहादुर’ जैसी फिल्मों में भी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

16 मई 1988 को मुंबई की एक चॉल में जन्मे विक्की पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। विक्की ने राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की है। उन्होंने ‘किशोर नमित कपूर एक्टिंग स्कूल’ से अभिनय की ट्रेनिंग ली और थिएटर से शुरुआत की। विक्की ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। बतौर अभिनेता 2015 की फिल्म ‘मसान’ ने उन्हें असली पहचान दिलाई। विक्की ने एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ शादी की है।

आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट के साथ सार्वजनिक किया था रिश्ता

सुपरस्टार आमिर खान (60) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। अब सोशल मीडिया पर आमिर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि गौरी उन्हें एयरपोर्ट से घर लेने के लिए आई हैं। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। गौरी ने वाइट कुर्ती के साथ डेनिम जीन्स कैरी की है, जिसमें वो खूबसूरत लग रही हैं।

गौरी, आमिर को एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए पहुंची थीं। कुछ तस्वीरें देखकर पता चल रहा है कि गौरी पैप्स से चेहरा छुपाने की कोशिश कर रही हैं। बता दें गौरी, आमिर से 14 साल छोटी हैं। आमिर और गौरी 25 साल पहले मिले थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आमिर ने 14 मार्च को अपने जन्मदिन पर पहली बार मीडिया से गौरी को मिलवाया था। इसके बाद से दोनों को कई दफा एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। आमिर को इस रिश्ते के लिए उनके घर से भी सपोर्ट मिल रहा है।

खास बात ये है कि उनकी दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव को भी इससे कोई एतराज नहीं है। आमिर हाल ही गौरी को लेकर अपनी मां के पास गए थे। उनके साथ बेटे जुनैद भी थे। यह वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। आमिर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब 20 जून को रिलीज होने जा रही ‘सितारे जमीन पर’ फिल्म में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी