न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शक्ति ने शिवांगी के साथ शादी को लेकर किया खुलासा, इस एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच के कारण छोड़ा बॉलीवुड

एक्टर शक्ति कपूर (72) चार दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। फिल्मों में शक्ति का खास अंदाज सबको...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Jan 2025 12:59:50

2 News : शक्ति ने शिवांगी के साथ शादी को लेकर किया खुलासा, इस एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच के कारण छोड़ा बॉलीवुड

एक्टर शक्ति कपूर (72) चार दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। फिल्मों में शक्ति का खास अंदाज सबको लुभाता है। शक्ति ने चाहे विलेन का रोल किया हो या फिर कॉमेडियन का, वे हर किरदार में लोगों का दिल जीतने में सफल रहे। कुछ सालों से वे एक्टिंग की दुनिया में काफी कम एक्टिव हैं, फिर भी फैंस को उनकी गतिविधियों में काफी दिलचस्पी रहती है। शक्ति की बेटी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर कई बार उनके साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर करती हैं। बहरहाल हम बात कर रहे हैं शक्ति की शादी की।

शक्ति और शिवांगी कोल्हापुरी की शादी को 43 साल हो चुके हैं। शक्ति ने हाल ही एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। उन्होंने शिवांगी के सामने एक शर्त भी रखी थी। शक्ति ने कहा कि मैं शिवांगी से मिला। वह एक चाइल्ड आर्टिस्ट थीं और मैं फिल्म में एक बड़े किरदार को निभा रहा था। वो मुझसे 12 साल छोटी हैं। हम मिले, प्यार हो गया और मैंने खुद से सोचा कि मुझे इतनी घरेलू और खूबसूरत लड़की कहां मिलेगी? एक दिन मैंने उनसे कहा कि इन सारी चीजों की वजह से मेरा काम डिस्टर्ब हो रहा है।

मुझे ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। इससे वो काफी नाराज हो गईं। मैं उनके पास गया और उनसे भीख मांगी। फिर मैंने उनसे माफी मांगी और कहा कि मैं आपसे शादी करना चाहता हूं। मैंने यह भी कहा कि मैं चाहता हूं कि शादी के बाद आप हाउसवाइफ बनकर रहें। इसके बाद हमने कोर्ट मैरिज की और फिर सभी ने हमारी शादी को स्वीकार कर लिया। शिवांगी ने मेरे लिए अपना सिंगिंग करिअर और बाकी सब कुछ छोड़ दिया। आज भी मैं हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया अदा करता हूं। उल्लेखनीय है कि शिवांगी की बहन मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी हैं। शिवांगी मराठी, जबकि शक्ति एक पंजाबी परिवार से आते हैं। साल 1982 में दोनों ने भागकर शादी कर ली। उनके बेटी श्रद्धा और बेटा सिद्धांत कपूर हैं।

shakti kapoor,actor shakti kapoor,shivangi kolhapure,shakti shivangi,shakti shivangi marriage,rupali ganguly,actress ruopali ganguly,rupali casting couch

‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली ने फिल्मों में भी आजमाया था भाग्य, लेकिन...

एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को टीवी शो 'अनुपमा' की बदौलत जबरदस्त शौहरत मिली है। वह घर-घर में मशहूर हो गईं। आज भले ही रुपाली ऊंचे मुकाम पर हो, लेकिन उन्होंने इस सफर में काफी उतार-चढ़ाव का सामना किया है। रुपाली ने टीवी से पहले फिल्मों में किस्मत आजमाई थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में रुपाली ने अपनी जर्नी को लेकर कई खुलासे किए। रुपाली ने फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का सामना करने के बारे में खुलकर बात की।

रुपाली ने कहा कि मैं फिल्मों में अच्छा नहीं कर पाई और यह मेरी चॉइस थी क्योंकि उस समय इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच बुरी तरह से फैला हुआ था। कुछ लोगों ने तो इसका सामना नहीं किया लेकिन मुझ जैसे लोगों ने किया और मैंने यह डिसाइड किया कि मैं यह नहीं करूंगी। इसीलिए मैंने बॉलीवुड से दूर जाने का फैसला जानबूझकर लिया था। तो ऐसे में आपको फेलियर समझा जाता है क्योंकि आप फिल्मी परिवार से आते हैं।

‘अनुपमा’ को बहुत बड़ा धन्यवाद, जिसने मुझे इतना गर्व महसूस करवाया। इस शो ने मुझे वो स्टेटस दिया, जिसके मैं हमेशा सपने देखती थी। यह मेरे लिए जिंदगी बदल देने वाला एक्सपीरियंस था। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रुपाली शो को छोड़ने वाली हैं। बाद में रुपाली ने भी रिपोर्ट पर चुप्पी तोड़ी और इसे झूठा बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री