न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कोलंबियन सिंगर शकीरा के साथ हुई बदसलूकी, वीडियो वायरल, इस सिंगर का हार्ट अटैक से निधन

मशहूर कोलंबियन सिंगर शकीरा के फैन पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। वह जबरदस्त लोकप्रिय हैं। हाल ही शकीरा को बहुत बुरे अनुभव...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Sep 2024 8:01:51

2 News : कोलंबियन सिंगर शकीरा के साथ हुई बदसलूकी, वीडियो वायरल, इस सिंगर का हार्ट अटैक से निधन

मशहूर कोलंबियन सिंगर शकीरा (47) के फैन पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। वह जबरदस्त लोकप्रिय हैं। हाल ही शकीरा को बहुत बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा। यहां तक कि उन्हें अपनी प्रस्तुति रोक स्टेज छोड़कर जाना पड़ गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि शकीरा स्टेज पर डांस कर रही हैं और बार-बार ड्रेस को ठीक करते हुए फैन को कुछ गलत नहीं करने के लिए मना कर रही हैं, लेकिन इस दौरान उनके पीछे से कुछ लड़कियां भी उन्हें परेशान करती नजर आईं।

शकीरा लोगों को ऐसा करने के लिए मना करती हैं, लेकिन फैन नहीं रुकते और शकीरा को स्टेज छोड़ना पड़ता है। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। उन्हें फैंस की ऐसी ओछी हरकत पर खूब गुस्सा आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, “ये तो हद हो गई।’ दूसरे यूजर ने कहा, “बस यही सब करना होता है।” तीसरे ने लिखा, “लोग ये सब करके क्या पाना चाहते हैं।”

चौथे ने लिखा, “अब इससे ज्यादा और क्या देखना रह गया है।” गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मशहूर सिंगर करण औजला को भी लंदन में फैंस की बदसलूकी का सामना करना पड़ा था। करण पर किसी ने परफॉर्मेंस के दौरान सफेद जूता फेंककर मारा था, जिसके बाद वे बेहद गुस्सा हो गए थे।

माइकल जैक्सन के भाई टीटो जैक्सन ने दुनिया को कहा अलविदा

दिवंगत पॉप सिंगर माइकल जैक्सन के भाई और सिंगर टीटो जैक्सन का निधन हो गया है। उनकी उम्र 70 साल थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीटो की मृत्यु गाड़ी चलाते समय दिल का दौरा पड़ने से हुई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर मौत की वजह अब तक सामने नहीं आई है। टीटो के बेटों ने इंस्टाग्राम पर उनकी कई तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, “भारी मन से हम घोषणा करते हैं कि हमारे प्यारे पिता, रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम टीटो जैक्सन अब हमारे साथ नहीं हैं।

हम स्तब्ध, दुखी और हत्प्रभ हैं। हमारे पिता एक अविश्वसनीय व्यक्ति थे जो हर किसी की और उनकी भलाई की परवाह करते थे। आप में से कुछ लोग उन्हें प्रसिद्ध जैक्सन 5 के टीटो जैक्सन, कुछ ‘कोच टीटो’ या कुछ ‘पोप्पा टी’ के नाम से जानते होंगे। फिर भी उनकी बहुत याद आएगी। यह हमारे लिए सदैव 'टीटो टाइम' रहेगा? कृपया वही करना याद रखें जो हमारे पिता हमेशा उपदेश देते थे और वह है 'एक दूसरे से प्यार करो'. हम आपसे प्यार करते हैं पोप्स।

आपके लड़के, ताज, टैरिल और टीजे।” बता दें कि टीटो गिटार बजाने, गाना गाने और डांस करने में माहिर होने से मशहूर थे। टीटो 'जैक्सन 5' के भी मेंबर रह चुके हैं। उल्लेखनीय है कि टीटो के भाई माइकल का 25 जून 2009 को निधन हो गया था। उनकी उम्र 50 साल थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान