न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 17 साल बाद शाहरुख फिर करने जा रहे यह काम, इस एक्टर ने मुंबई में खरीदे 2 अपार्टमेंट, ये है कीमत

सुपरस्टार शाहरुख खान का फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे 30 साल से भी ज्यादा समय से अपनी एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शाहरुख...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 Oct 2025 2:20:48

2 News : 17 साल बाद शाहरुख फिर करने जा रहे यह काम, इस एक्टर ने मुंबई में खरीदे 2 अपार्टमेंट, ये है कीमत

सुपरस्टार शाहरुख खान का फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे 30 साल से भी ज्यादा समय से अपनी एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शाहरुख ने साल 2023 में करीब 5 साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। उन्होंने फैंस को एक के बाद एक तीन सुपरहिट फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ की सौगात दी। करीब 2 साल से उनकी अगली फिल्म का इंतजार किया जा रहा है। अब वे ‘किंग’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी हैं। इस बीच शाहरुख को चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है। वे इस साल की फिल्मफेयर अवार्ड सेरेमनी को होस्ट करेंगे। शाहरुख 17 साल के बाद फिल्मफेयर होस्ट करने जा रहे हैं।

इस प्रतिष्ठित अवार्ड शो के 70वें एडिशन में शाहरुख एक्टर मनीष पॉल और फिल्ममेकर करण जौहर के साथ होस्ट की जिम्मेदारी साझा करेंगे। शाहरुख ने इससे पहले साल 2008 में यह अवार्ड फंक्शन होस्ट किया था। फिल्मफेयर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए पोस्ट में लिखा, “सुपरस्टार, द आइकॉन...अपना दिल थाम लीजिए, क्योंकि एकमात्र शाहरुख खान गुजरात टूरिज्म के साथ सबसे प्रतीक्षित 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 को को-होस्ट करने जा रहे हैं। जो 11 अक्टूबर को एका एरिना, अहमदाबाद में हो रहा है।”

इस बीच शाहरुख ने कहा कि मैंने जब पहली बार ब्लैक लेडी अपने हाथों में पकड़ी थी, तभी से फिल्मफेयर मेरे दिल के बेहद करीब रहा है। यह सफर प्यार, सिनेमा और जादू से भरा रहा है। 70वें साल पर फिर से होस्ट के तौर पर लौटना मेरे लिए बहुत खास है। मैं वादा करता हूं कि यह रात हंसी, यादों और फिल्मों के शानदार जश्न से भरी होगी। बता दें कि हाल ही में अवार्ड की नॉमिनेशन लिस्ट जारी की गई थी। यह पुरस्कार साल 2024 में आई फिल्मों के लिए दिए जा रहे हैं। इसमें किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को सबसे ज्यादा 13 नॉमिनेशन मिले। इसके अलावा ‘स्त्री’ को 8 और ‘भूल भुलैया 3’ को 5 नॉमिनेशन मिले हैं। ये दूसरी बार है जब सेरेमनी गुजरात में रखी गई है।

2 News : 17 साल बाद शाहरुख फिर करने जा रहे यह काम, इस एक्टर ने मुंबई में खरीदे 2 अपार्टमेंट, ये है कीमत

पंकज त्रिपाठी ने पत्नी और बेटी के लिए मुंबई में खरीदे दोनों अपार्टमेंट

पंकज त्रिपाठी की गिनती बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में होती है। वे इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के सीजन 4 को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बीच पंकज को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने मुंबई में दो अपार्टमेंट खरीदे हैं। स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक पंकज ने अपनी पत्नी मृदुला और बेटी आशी के लिए एक फ्लैट अंधेरी वेस्ट और दूसरा कांदिवली वेस्ट में खरीदा है। अंधेरी वेस्ट वाले फ्लैट का कारपेट एरिया 2026 स्क्वायर फुट और बालकनी एरिया 346 स्क्वायर फुट है। इसमें कार पार्किंग स्पेस भी हैं।

इस फ्लैट के लिए पंकज ने 59.89 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी और 30000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस दी है। इसकी डील जुलाई में रजिस्टर की गई थी। कांदिवली वाले फ्लैट का कारपेट एरिया 425 स्क्वायर फुट है। इसके लिए पंकज ने 4.35 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी और 30000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस दी है और इस फ्लैट को उन्होंने सितंबर में रजिस्टर किया था। पंकज ने इन दोनों फ्लैट्स के लिए कुल मिलाकर 10.85 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

अंधेरी वेस्ट वाले फ्लैट की कीमत 9.88 करोड़ रुपए है। कांदिवली वेस्ट वाला फ्लैट 1 करोड़ रुपए से भी कम में खरीदा है। इसकी कीमत 87 लाख रुपए बताई जा रही है। फिलहाल पंकज अपनी पत्नी व बेटी के साथ मुंबई के आउटर एरिया में रहते हैं, जहां गांव जैसी शांति रहती है और वहां हरियाली भी है। घर सी फेसिंग एरिया पर है और उन्होंने घर का नाम ‘रूप कथा’ रखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड