न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख खान हुए 56 के, बॉलीवुड के सितारों ने ऐसे किया विश, जानें-‘बादशाह’ के सफर के बारे में

बॉलीवुड के बादशाह के नाम से मशहूर एक्टर शाहरुख खान मंगलवार (2 नवंबर) को 56 साल के हो गए। शाहरुख को फैंस और साथी कलाकार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Nov 2021 5:08:58

शाहरुख खान हुए 56 के, बॉलीवुड के सितारों ने ऐसे किया विश, जानें-‘बादशाह’ के सफर के बारे में

बॉलीवुड के बादशाह के नाम से मशहूर एक्टर शाहरुख खान मंगलवार (2 नवंबर) को 56 साल के हो गए। शाहरुख को फैंस और साथी कलाकार सोशल मीडिया पर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शाहरुख के लिए जन्मदिन का एक प्यारा सा नोट साझा किया। आयुष्मान ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक शाह सर। आप और आपका परिवार सलामत रहे। निकली है दिल से ये दुआ! (आशा है कि आप और आपका परिवार सुरक्षित रहेगा। यही इच्छा है)।” एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने लिखा- “हैप्पी बर्थडे शाहरुख। मे यू साईन ब्राइटेस्ट ऑलवेज।” इसी के साथ उन्होंने दिल और चमकते इमोटिकॉन का प्रयोग किया है।

अनुष्का ने शाहरुख की इंटेंस्ट पिक्चर को शेयर करते हुए विश किया। मलाइका अरोड़ा ने शाहरुख के साथ 'दिल से' फिल्म के उनके हिट गीत 'छैय्या छैय्या' से एक फोटो शेयर की।

मलाइका ने लिखा, '23 साल पहले मैं एक प्रशंसक लड़की थी और मैं अभी भी हूं। आपको इन सभी वर्षों में और आप कैसे खुद को आगे ले गए हैं, यह न केवल एक खुशी है बल्कि प्रेरणादायक भी है। इस साल,यह दिन अतिरिक्त विशेष है, यह दिन अतिरिक्त मीठा है और मुझे आशा है कि यह हमेशा इसी तरह बना रहेगा क्योंकि आप इसके लायक हैं। जन्मदिन मुबारक हो एसआरके।'

shahrukh khan,shahrukh birthday,shahrukh 56 years,karan johar,anushka sharma,bollywood news in hindi

करण जौहर ने दिल खोलकर की शाहरुख की तारीफ

शाहरुख के खास दोस्त और फिल्ममेकर करण जौहर ने भी उनके लिए स्पेशल पोस्ट लिखा है। वे लिखते हैं, 'मैं उनसे पहली बार करण अर्जुन के सेट पर मिला था... मैं काजोल के साथ घूमने के लिए अपने पिता के साथ निकला था। उस समय मुझे इस बात का एहसास नहीं था कि मैं एक ऐसे व्यक्ति से मिलने जा रहा हूं जो मेरे जीवन, मेरे करियर और मेरे अस्तित्व को आकार देगा। उनके टैलेंट और उनकी पर्सनलिटी से तो हर कोई वाकिफ है, लेकिन मुझे उनकी मानवता और हृदय को जानने का सौभाग्य मिला है। वे एक बेजोड़ पिता, एक रॉक सॉलिड पति, एक प्यार करने वाला भाई, एक अपरिहार्य मित्र और बहुत कुछ हैं। आपको बहुत प्यार भाई। आपकी हर मन्नत पूरी हो और आपको भरपूर प्यार मिले। जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं।'

एक्ट्रेस सिमी गरेवाल ने ट्वीट किया,“जन्मदिन मुबारक हो प्रिय शाहरुख! आपने तूफान और सफलता दोनों का सामना किया है, यह आपके चरित्र और गरिमा के लिए एक वसीयतनामा है। आपका किसी और के विपरीत, लाखों लोगों के साथ एक आत्म संबंध है। आपको अधिकार है एक लीजेंड बनने का। आप उज्जलवल प्रकाश हैं शाहरुख। बस चमकते रहो।”

फिल्म निर्माता जोड़ी अब्बास-मस्तान ने लिखा, “प्रिय शाहरुख भाई आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, भगवान आपको आशीर्वाद दे। ढेर सारा प्यार।”

अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा,“हमारे हमेशा से पसंदीदा रहे शाहरुख खान को जन्मदिन मुबारक हो हमारे दिल में केवल आपके लिए प्यार है।”

मृणाल ठाकुर ने शाहरुख के साथ एक तस्वीर शेयर की और इसे कैप्शन दिया, “हैप्पी बर्थडे एसआरके।”

shahrukh khan,shahrukh birthday,shahrukh 56 years,karan johar,anushka sharma,bollywood news in hindi

शाहरुख को सबसे पहले मिला था इस फिल्म का ऑफर

2 नवंबर 1965 को दिल्ली में पैदा हुए शाहरुख ने मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। जिंदगी के शुरुआती पांच साल वे मैंगलोर में रहे जहां उनके नाना रहते थे। उन्होंने पढ़ाई दिल्ली के सेंट कोलंबिया स्कूल से की। शाहरुख ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज में एडमिशन लिया और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। इसी दौरान वे दिल्ली में थिएटर ग्रुप से जुड़ गए और स्टेज प्ले करने लगे। मास्टर्स की पढ़ाई के लिए अभिनेता ने जामिया मिलिया इस्लामिया में मास कम्युनिकेशन में एडमिशन लिया लेकिन पढ़ाई बीच मे छोड़कर वह एक्टिंग में करियर बनाने निकल पड़े।

वर्ष 1981 में शाहरुख के पिता का कैंसर से निधन हो गया। उसके 10 साल बाद उनकी मां गुजर गईं। शाहरुख का पहला टीवी सीरियल लेख टंडन का ‘दिल दरिया’ था, लेकिन प्रोडक्शन की वजह से इसमें देरी हो गई। ऐसे में उनका पहला सीरियल 1989 में प्रसारित ‘फौजी’ था। इसके बाद शाहरुख का एक और सीरियल ‘सर्कस’ आया। बॉलीवुड में उन्हें पहला ऑफर हेमा मालिनी की फिल्म ‘दिल आशना है’ का मिला। हालांकि उनकी रिलीज हुई पहली फिल्म 1992 में आई ‘दीवाना’ रही। शाहरुख ने इसके बाद कई सुपरहिट फिल्मों की लाइन लगा दी। यह सफल सफर आज भी जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर