न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर दिखी शाहिद-मीरा की ‘नोक-झोंक’, सूर्यवंशी का गाना रिलीज, शिल्पा की शादी पर अनिल ने ली चुटकी!

शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की टांग खींचते रहते हैं। अब शाहिद ने एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Nov 2021 2:19:57

फिर दिखी शाहिद-मीरा की ‘नोक-झोंक’, सूर्यवंशी का गाना रिलीज, शिल्पा की शादी पर अनिल ने ली चुटकी!

शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की टांग खींचते रहते हैं। अब शाहिद ने एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर मीरा के सोने की आदत को शेयर कर दिया। उनकी इस पोस्ट पर मीरा ने तुरंत चेतावनी दे डाली। दरअसल शाहिद ने बैड पर रखे ढेर सारे पिलोज दिखाए, साथ में मीरा को टैग कर लिखा 'तुम्हें इतने सारे पिलोज बैड पर क्यों चाहिए होते हैं, क्यों? क्यों?' उनकी इस पोस्ट के बाद मीरा ने भी बिना देरी किए शाहिद को चेतावनी दे डाली।

उन्होंने शाहिद की पोस्ट को इंस्टा स्टोरी पर री-पोस्ट कर लिखा 'बडी आप खुद को बहुत बड़ी मुश्किल में डाल रहे हैं. जल्द ही मैं वो वीडियो डालूंगी।' पिछले दिनों शाहिद ने मालदीव वैकेशन से मीरा का एक और वीडियो शेयर किया था। इसमें मीरा के कपड़ों के बटन्स उनके बाल में फंसे हुए थे। शाहिद ने इसका वीडियो बनाया, लेकिन मीरा को पता नहीं चला। उन्होंने मीरा को आइरॉनिकली 'Legend' कहा था। इस पर मीरा ने लिखा- 'The hell! तुम बस रुको और देखो।'


shahid kapoor,mira rajpoor,sooryavanshi movie,Akshay Kumar,Shilpa Shetty,anil kapoor,bollywood news in hindi

5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी सूर्यवंशी फिल्म

‘सूर्यवंशी’ का नया सॉन्ग ‘ना जा’ बुधवार को लॉन्च कर दिया गया। गाने में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्वैग दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच बेहतरीन केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। अक्षय-कैटरीना का ये सॉन्ग पाव धरिया के सॉन्ग का रीमेक है। गाने के म्यूजिक को तनिष्क बागची ने रिक्रिएट किया है। कैटरीना और अक्षय दोनों ही ब्लैक आउटफिट्स में काफी डैशिंग लुक में दिखाई दे रहे हैं। पूरे गाने को एक ही आउटफिट में कवर किया गया है। बैकग्राउंड में सैंकड़ों डांसर और हेलीकॉप्टर और गाड़ियां दिख रही हैं। इससे पहले फिल्म के दो गाने- ‘मेरे यारा’ और ‘आइला रे आइला’ लॉन्च हो चुके हैं।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस बीच, अक्षय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वे कैटरीना के साथ एक बिल्डिंग की छत पर पैर लटकाए बैठे हैं। अक्षय ने कैटरीना के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। अक्षय ने कैप्शन लिखा है-मिस्टर एंड मिसेज सूर्यवंशी धूप सेंक रहे हैं और 5 नवंबर का इंतजार कर रहे हैं। इस दिन सूर्यवंशी रिलीज हो रही है।


shahid kapoor,mira rajpoor,sooryavanshi movie,Akshay Kumar,Shilpa Shetty,anil kapoor,bollywood news in hindi

वायरल हो रहा है फरहा खान, अनिल कपूर व शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो

इन दिनों एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में तो फराह खान ये पूछती नजर आ रही हैं कि उन्होंने राज से शादी क्यों की? इस वीडियो में शिल्पा के साथ अनिल कपूर भी दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, ये वीडियो तब का है, जब शिल्पा और अनिल, फराह के शो पर गेस्ट बनकर पहुंचे थे। वीडियो में फराह, शिल्पा से एक सवाल पूछती हैं, जिसका जवाब अनिल कुछ इस तरह देते हैं, जिसे सुनने के बाद शो की होस्ट फराह और शिल्पा की हंसी छूट जाती है।

फराह, शिल्पा से पूछती हैं कि, ‘राज ने क्या सीटी बजाई थी, पंख फैलाए थे, क्या किया था जो आपने शादी के लिए हां कर दी?' इस पर अनिल फट से कहते हैं, ‘पैसे फैलाए थे।' अनिल का यह जवाब सुनने के बाद शिल्पा भी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाती हैं, जिसके बाद वे कहती हैं, ‘पैसों के अलावा बाहें भी फैलाई थी।' इस पर फिर अनिल कहते हैं, ‘बाहों में पैसे थे।' इसके बाद फराह, अनिल से पूछती हैं, ‘आपके पास तो पैसे भी नहीं थे तो सुनीता कैसे पट गई?’ तो अनिल बोले, ‘क्योंकि सुनीता के पास पैसे थे।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका