न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहिद ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, सामने आई फोटो, ‘कन्नप्पा’ से काजल का फर्स्ट लुक आउट

हाल ही एक्टर शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ‘देवा’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इसमें शाहिद का एक्शन अवतार देखने को मिला, जिस पर फैंस.

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Jan 2025 12:14:17

2 News : शाहिद ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, सामने आई फोटो, ‘कन्नप्पा’ से काजल का फर्स्ट लुक आउट

हाल ही एक्टर शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ‘देवा’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इसमें शाहिद का एक्शन अवतार देखने को मिला, जिस पर फैंस दिल हार बैठे। अब शाहिद के चाहने वालों के लिए एक और खुशखबरी है। शाहिद ने अपनी अगली फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म को डायरेक्टर विशाल भारद्वाज बनाएंगे। इसमें शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर और रणदीप हुड्डा की मुख्य भूमिका रहेगी। इस फिल्म का सोमवार (6 जनवरी) को मुंबई में मुहूर्त शूट शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि यह फिल्म भी धमाकेदार एक्शन थ्रिलर होगी।

अभी इसका टाइटल घोषित नहीं किया गया है। इसकी रिलीज डेट इसी साल 5 दिसंबर होगी। सेट से एक फोटो सामने आई है जिसमें शाहिद कुर्सी पर बैठे हैं। शाहिद के सामने क्लिपबोर्ड रखा है, जिस पर लिखा है शूटिंग शुरू। यह फिल्म नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी। इसी बैनर के तले ‘सिकंदर’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘बागी 4’ भी बन रही है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला की ये सभी फिल्में इसी साल रिलीज होगी।

जहां तक शाहिद की बात है तो उनकी पिछली फिल्म साल 2024 के फरवरी में आई ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ थी। इसमें उनकी जोड़ी कृति सेनन के साथ बनी थी और फिल्म को लोगों ने भरपूर प्यार दिया। शाहिद को इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं और वे खुद को हर जोनर की फिल्म में आजमा चुके हैं।

‘कन्नप्पा’ मूवी के पोस्टर में काजल ‘मां पार्वती’ के किरदार में दिखीं

साउथ इंडियन एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की अपकमिंग तेलुगू फिल्म ‘कन्नप्पा’ से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर आउट हो गया। काजल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए इसे अपना ड्रीम रोल बताया। पोस्टर में काजल मां पार्वती के किरदार में दिखीं। ‘कनप्पा’ के निर्माताओं ने भी सोमवार (6 जनवरी) को काजल का पहला लुक जारी किया।

काजल इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “वाकई एक ड्रीम रोल! 2025 की शुरुआत करने की खुशी है कन्नप्पा, हर हर महादेव। माता पार्वती।” काजल की पोस्ट पर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने खुशी जताते हुए लिखा, “बहुत खूबसूरत।” पोस्टर में काजल ‘देवी पार्वती’ के रूप में सुंदर लग रही हैं। उन्होंने सुनहरे बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहनी है। उनके लुक को सुनहरे नेकपीस के साथ मैचिंग इयररिंग्स, चूड़ियों और मांग-टीका के साथ कंप्लीट किया गया है।

उनके बाल खुले हैं और उनमें गुलाबी रंग का फूल लगा है। ‘कन्नप्पा’ के डायरेक्टर मुकेश कुमार सिंह हैं और निर्माण मोहन बाबू ने 24 फ्रेम्स फैक्ट्री के सहयोग से बैनर एवीए एंटरटेनमेंट के तहत किया है। फिल्म में काजल के साथ विष्णु मांचू लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में अक्षय कुमार कैमियो करेंगे। ‘कन्नप्पा’ 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ