न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दादा साहब फाल्के पुरस्कार : शाहरुख को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, यूं जताई खुशी, देखें विजेताओं की पूरी सूची

मुंबई में मंगलवार (20 फरवरी) रात में फिल्म जगत के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल अवार्ड्स 2024 (DPIFF) समारोह का आयोजन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 Feb 2024 1:40:00

दादा साहब फाल्के पुरस्कार : शाहरुख को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, यूं जताई खुशी, देखें विजेताओं की पूरी सूची

मुंबई में मंगलवार (20 फरवरी) रात में फिल्म जगत के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल अवार्ड्स 2024 (DPIFF) समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में रानी मुखर्जी, शाहरुख खान, बॉबी देओल, करीना कपूर, शाहिद कपूर और विक्रांत मैसी समेत फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स शामिल हुए। शाहरुख को इस साल दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया।

उन्होंने बीते साल आई उनकी सुपरहिट फिल्म 'जवान' के लिए यह अवार्ड जीता। ‘जवान’ में शाहरुख की को-स्टार रहीं नयनतारा ने बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार हासिल किया। शाहरुख ने अवार्ड मिलने के बाद स्पीच दी। शाहरुख ने कहा कि शुक्रिया सारे ज्यूरी मेंबर का जिन्होंने मुझे बेस्ट एक्टर के लायक समझा और बहुत साल हो गए मुझे बेस्ट एक्टर का अवार्ड नहीं मिला तो ऐसे लगने लगा था कि अब मिलेगा ही नहीं। मुझे बहुत खुशी है।

मुझे अवार्ड बहुत अच्छे लगते हैं, मैं थोड़ा लालची हूं, ग्रीडी हूं। मेरे से ज्यादा विनोद चोपड़ा को अच्छे लगते हैं। हम दोनों शेयर कर लेंगे विनोद। शाहरुख ने ‘जवान’ की पूरी टीम को भी शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि मैं सच में बहुत खुश हूं कि लोगों ने मेरा काम पहचाना जो मैंने किया।

किसी आर्टिस्ट का काम इंपोर्टेंट नहीं होता है, उनके आस-पास के लोग सभी चीजें साथ लेकर आते हैं। ‘जवान’ को बनाने में कई लोगों की मेहनत लगी है और उन्होंने मेरे अवार्ड जीतने में मदद की। मैं वादा करता हूं कि मैं हार्ड वर्क करता रहूंगा और इंडिया और विदेश में रह रहे लोगों को एंटरटेन करता रहूंगा। बता दें शाहरुख ने 2018 में आई जीरो के बाद एक्टिंग से लंबा ब्रेक ले लिया था। उन्होंने जनवरी 2023 में ‘पठान’ से वापसी की है।

Shah Rukh Khan,dadasaheb phalke,best actor,nayanthara,dadasaheb phalke award,rani mukerjee,jawan,animal movie

ये है पुरस्कार विजेताओं की सूची

बेस्ट एक्टर - शाहरुख खान (जवान)
बेस्ट एक्ट्रेस – नयनतारा (जवान)
बेस्ट एक्ट्रेस - रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
बेस्ट डायरेक्टर - संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) - विक्की कौशल (सैम बहादुर)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - अनिरुद्ध रविचंदर (जवान)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) - वरुण जैन (तेरे वास्ते... जरा हटके जरा बचके)
बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल - बॉबी देओल (एनिमल)
बेस्ट एक्ट्रेस इन टीवी सीरीज - रुपाली गांगुली (अनुपमा)
बेस्ट एक्टर इन टीवी सीरीज - नील भट्ट (गुम है किसी के प्यार में)
टीवी सीरीज ऑफ द ईयर - गुम है किसी के प्यार में
बेस्ट एक्ट्रेस इन वेब सीरीज - करिश्मा तन्ना (स्कूप)
आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन टू द फिल्म इंडस्ट्री - मौसमी चटर्जी
आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन टू द म्यूजिक इंडस्ट्री - केजे येशुदास (गायक)

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका