न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सितंबर धमाकेदार! बॉलीवुड से रीजनल तक बैक-टू-बैक फिल्मों का मेला, एक्शन-थ्रिलर से लेकर ड्रामा और हॉरर तक हर स्वाद मौजूद

इस बार बॉलीवुड और रीजनल सिनेमा की कई बहुप्रतीक्षित फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं, जो दर्शकों को एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा, रोमांस और हॉरर का जबरदस्त पैकेज देने वाली हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 31 Aug 2025 12:15:07

सितंबर धमाकेदार! बॉलीवुड से रीजनल तक बैक-टू-बैक फिल्मों का मेला, एक्शन-थ्रिलर से लेकर ड्रामा और हॉरर तक हर स्वाद मौजूद

अगस्त की तरह ही सितंबर का महीना भी सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास साबित होने वाला है। इस बार बॉलीवुड और रीजनल सिनेमा की कई बहुप्रतीक्षित फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं, जो दर्शकों को एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा, रोमांस और हॉरर का जबरदस्त पैकेज देने वाली हैं। दर्शकों के पास इस महीने हर हफ्ते चुनने के लिए ढेरों विकल्प होंगे। आइए जानते हैं 5 सितंबर के सप्ताह में रिलीज होने वाली प्रमुख फिल्मों की लिस्ट—

बागी 4

बॉलीवुड की चर्चित फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी बागी 4 भी 5 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी। इस बार फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा दिखेंगे। निर्देशन ए. हर्ष का है जबकि स्क्रीनप्ले और कहानी साजिद नाडियाडवाला ने लिखी है। फिल्म का एक्शन और हाई-वोल्टेज ड्रामा पहले से ही दर्शकों में चर्चा का विषय है।

द बंगाल फाइल्स

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म 1946 के कलकत्ता हत्याकांड और नोआखली दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म यह दावा करती है कि इन घटनाओं को जानबूझकर इतिहास से दबाया गया या अनदेखा किया गया। राजनीतिक ड्रामा से भरी यह फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होगी। इसमें पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे।

31 डेज

कन्नड़ सिनेमा की यह फिल्म कॉमेडी और हॉरर का मिश्रण है। 5 सितंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में निरंजन कुमार शेट्टी, पज्वली सुवर्णा, चिल्लर मंजू और अक्षय कारकला प्रमुख भूमिकाओं में होंगे।

नानखटाई

गुजराती फिल्म ‘नानखटाई’ जिंदगी की जटिलताओं और सरल खुशियों को दर्शाने वाली कहानी है। 5 सितंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म में हितेन कुमार, मित्रा गढ़वी, मयूर चौहान, ईशा कंसारा और दीक्षा जोशी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

दिल मद्रासी

तमिल फिल्म दिल मद्रासी एक्शन और ड्रामा से भरपूर है। इस फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगदास ने किया है। शिवाकार्तिकेय, रुक्मिणी वासंथ और विद्युत जामवाल इसमें मुख्य भूमिकाओं में होंगे। लंबे समय से चर्चा में रही यह फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होगी।

केडी: द डेविल

कन्नड़ स्टार ध्रुव सरजा की यह फिल्म 1970 के दशक पर आधारित है। इसमें संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म का टीज़र रिलीज होते ही दर्शकों में रोमांच बढ़ गया था। यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

घाटी

तेलुगु थ्रिलर घाटी का निर्देशन कृष जागरलामुंडी ने किया है। फिल्म में अनुष्का शेट्टी और विक्रम प्रभु नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर में अनुष्का शेट्टी का इंटेंस लुक दर्शकों को काफी पसंद आया। यह फिल्म भी 5 सितंबर को रिलीज होगी।

कुल मिलाकर, सितंबर के पहले सप्ताह में ही दर्शकों को राजनीतिक ड्रामा से लेकर एक्शन-थ्रिलर और कॉमेडी-हॉरर तक का भरपूर मनोरंजन मिलेगा। बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह