न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कपिल के शो में चौके-छक्के उड़ाएंगे वीरू-कैफ! माधुरी पर फब रही साड़ी की कीमत जान रह जाएंगे हैरान

इन दिनों सोनी टीवी पर शनिवार-रविवार को कॉमेडी से भरपूर 'कपिल शर्मा शो' धमाल मचा रहा है। हर हफ्ते आने वाले सेलेब्रिटी इस शो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Sep 2021 7:32:05

कपिल के शो में चौके-छक्के उड़ाएंगे वीरू-कैफ! माधुरी पर फब रही साड़ी की कीमत जान रह जाएंगे हैरान

इन दिनों सोनी टीवी पर शनिवार-रविवार को कॉमेडी से भरपूर 'कपिल शर्मा शो' धमाल मचा रहा है। हर हफ्ते आने वाले सेलेब्रिटी इस शो की शान बढ़ाते हैं। इस वीकेंड हमें क्रिकेट के दो सितारों वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ के मजेदार अनुभव सुनने को मिलेंगे। कपिल इन दोनों के साथ जमकर मस्ती करते नजर आएंगे। शो का प्रोमो आउट हो गया है, जिसने लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है। कपिल पूछते हैं कि 'लॉकडाउन के दौरान हर किसी को घर में काम करना पड़ा, क्या सहवाग सर, आपने भी किया?'

इस पर वीरू हंसते हुए बोले कि 'अरे यार मैं नजफगढ़ का नवाब हूं, मैं काम करूंगा क्या?' इसके बाद कपिल कहते हैं कि हमने सुना है कि ड्रेसिंग रूम में वीरू पाजी बहुत बोलते थे तो सचिन पाजी इन्हें केले पकड़ा देते थे, जिससे ये शांत रहें। अगर वीरू भाई आपको किसी को चुप करने के लिए किसी को केला पकड़ाना पड़े तो आप किसे पकड़ाएंगे? इस पर वीरू केला कपिल की ओर फेंक देते हैं। हालांकि वीरू तुरंत ही फिर से केला मांग लेते हैं और कहते हैं कि तुम्हारा बोलना जरूरी है क्योंकि इससे ही शो चल रहा है।

virender sehwag,mohammad kaif,kapil sharma,madhuri dixit,madhuri sari,sehwag kaif,former cricketers,entertainment news in hindi

वीरू-कैफ ने दिलचस्प सवालों पर दी यह रिएक्शन

कपिल ने कैफ को भी अपने चुटीले अंदाज से नहीं बख्शा। उन्होंने पूछा कि हिंदुस्तान के कई क्रिकेटर्स ने लव-मैरिज की है। मैं ये पूछना चाहता हूं कि यार फिल्डिंग के लिए इतना वक्त कैसे मिल जाता है?' ये मैं आपसे इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि आप फील्डर बहुत अच्छे थे। प्रोमो में कपिल ये भी कहते हैं कि हेलमेट पहले आया और गार्ड बाद में। फिर सहवाग ने उसे सही किया और कहा उस समय जनसंख्या कम थी न दुनिया की, इसलिए गार्ड पहले आए। किकु शारदा और सपना बने कृष्णा अभिषेक ने भी सहवाग और कैफ से गुदगुदाती हुई बातें कीं। दोनों क्रिकेटर्स शो के दौरान हंसी से लोटपोट नजर आए।

virender sehwag,mohammad kaif,kapil sharma,madhuri dixit,madhuri sari,sehwag kaif,former cricketers,entertainment news in hindi

माधुरी ने लिखा, फूल मांगू न बहार मांगू...

'धकधक गर्ल' माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर फैंस के लिए एक से बढ़कर एक फोटो और वीडियो पोस्ट करती हैं। हाल ही में माधुरी ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसमें माधुरी खूबसूरत ब्लू फ्लोरल साड़ी में लिपटी हुई दिखाई दे रही हैं। साड़ी की कीमत 1.8 लाख रुपए बताई जा रही है। यह राहुल मिश्रा के वेडिंग कलेक्शन काम-खब से है।

इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए 54 साल की माधुरी ने पति डॉक्टर नेने से भी अपने दिल का इजहार किया है। चेहरे पर मुस्कान लिए माधुरी पोज देती हुईं बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए माधुरी ने कैप्शन में लिखा है कि 'फूल मांगू ना बहार मांगू, मैं तो सनम तेरा प्यार मांगू।' माधुरी ने आई मेकअप और ग्लोज का इस्तेमाल किया है। स्टाइलिश हेयरस्टाइल भी है। माधुरी इन दिनों कलर्स टीवी के रियलिटी शो डांस दीवाने शो में जज की भूमिका निभा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर