न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान को मिल रहीं धमकियों से इसलिए परेशान हैं सीमा, इस हीरो को जान से मार देना चाहती थीं नीलम

सुपरस्टार सलमान खान को पिछले काफी समय से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकियां मिल रही हैं। इस वजह से उनके छोटे भाई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Oct 2024 11:46:38

2 News : सलमान को मिल रहीं धमकियों से इसलिए परेशान हैं सीमा, इस हीरो को जान से मार देना चाहती थीं नीलम

सुपरस्टार सलमान खान को पिछले काफी समय से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकियां मिल रही हैं। इस वजह से उनके छोटे भाई एक्टर व फिल्ममेकर सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह घबरा गई हैं। सीमा अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। सीमा ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब हमने शो (द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स) के पहले सीजन की शूटिंग शुरू की थी, तब मेरा और सोहेल का तलाक नहीं हुआ था। मेरे और उनके दो खूबसूरत बच्चे हैं, निरवान और योहान।

ऐसे में मैं हमेशा सोहेल और खान परिवार के साथ जुड़ी रहूंगी, चाहे मैं और सोहेल अपनी-अपनी जिंदगी में आगे क्यों न बढ़ जाएं। ईमानदारी से कहूं तो जब पहली बार ये खबर आई थी कि सलमान भाई को धमकियां मिल रही हैं तब मैं निश्चित रूप से डर गई थी। अपने बच्चों और खान परिवार की सुरक्षा के लिए परेशान थी। क्योंकि आप हमेशा इसी बात की कामना करते हो कि चाहे जो हो जाए बस सब ठीक रहें और सुरक्षित रहें।”

उल्लेखनीय है कि सीमा और सोहेल ने साल 1998 में शादी की थी और शादी के 24 साल बाद साल 2022 में दोनों ने तलाक ले लिया था। उल्लेखनीय है कि सलमान के घर पर एक बार तो हमला भी हो चुका है और हाल ही में उनके सबसे करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या भी करवाई गई है। लॉरेंस ये भी धमकी दे रहा है कि जो भी सलमान का साथ देगा वो उसे भी नहीं छोड़ेगा।

seema sajdeh,sohail khan,seema sohail,actor sohail khan,Salman Khan,lawrence bishnoi,neelam kothari,actress neelam,sameer soni,chunky pandey,aag hi aag

एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने सुनाया ‘आग ही आग’ फिल्म का किस्सा, चंकी थे उनके हीरो

नीलम कोठारी 80-90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस हैं। नीलम ने नेटफ्लिक्स सीरीज ‘फैब्यूलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ से मनोरंजन की दुनिया में वापसी की है। नीलम ने हाल ही में रेडियो नशा पर बातचीत के दौरान साल 1987 में आई फिल्म ‘आग ही आग’ के शूटिंग अनुभव को याद किया। नीलम ने कहा कि चंकी आज मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन उस समय मैं कई बार उनको सच में जान से मार देना चाहती थी। वो सेट पर नए थे और मुझे खूब चिढ़ाते थे।

‘शॉट रेडी है, कैमरे सेट हैं, लेकिन चंकी कहां हैं? चंकी बाथरूम में हैं।’ ये एक बार नहीं, बल्कि कई बार हुआ और मुझे गुस्सा आता था। फिल्म ‘आग ही आग’ में एक सीन था जहां मेरी शादी किसी और से हो रही होती है और चंकी को बाइक पर आकर मुझे मंडप से भगाना होता है। मैंने उनसे कम से कम 10 बार पूछा कि क्या उन्हें बाइक चलानी आती है, और उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘बिल्कुल आती है!’ लेकिन वो मजाक कर रहे थे। जैसे ही चंकी ने मुझे बाइक पर बैठाकर एक्सेलरेटर दबाया, बाइक का पहिया हवा में उठा और मैं दुल्हन के लिबास में वहीं गिर गई।

बाइक मेरे ऊपर गिर पड़ी, जिससे मेरे पैर जल गए। आज भी मेरे पैर पर उसके निशान हैं और मैं चंकी को हमेशा याद दिलाती हूं कि ये निशान उनकी वजह से हैं। फिलहाल नीलम ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के ‘फैब्यूलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ शो के तीसरे सीजन में नजर आ रही हैं। इसमें चंकी पत्नी भावना पांडे, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर और शालिनी पासी भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री