न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : देखें-नागा और शोभिता की शादी की अनसीन तस्वीरें और वीडियो, इस दिन शादी कर रहीं यह मशहूर एक्ट्रेस

साउथ इंडियन स्टार नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला बुधवार (4 दिसंबर) को शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने हैदराबाद के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Dec 2024 1:34:05

2 News : देखें-नागा और शोभिता की शादी की अनसीन तस्वीरें और वीडियो, इस दिन शादी कर रहीं यह मशहूर एक्ट्रेस

साउथ इंडियन स्टार नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला बुधवार (4 दिसंबर) को शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में सात फेरे लिए। शादी में चिरंजीवी, राम चरण, महेश बाबू, अल्लू अर्जुन और उनका परिवार, पीवी सिंधु, नयनतारा, राणा दग्गुबाती और एनटीआर समेत कई सितारे दिखे। इस समय इंटरनेट पर शादी की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं। इस बीच शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें और सामने आई हैं जिनमें कपल पूरे परिवार के साथ नजर आ रहा है। एक वीडियो में दूल्हा और दुल्हन अंगूठी ढूंढने वाली रस्म खेलते हुए भी दिख रहे हैं।

नागा के पिता सुपरस्टार नागार्जुन ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर बेटे और बहू की नई वेडिंग तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में नागा और शोभिता एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं और मुस्कुराते हुए एक-दूजे को निहार रहे हैं। दूसरी फोटो में कपल पूरे परिवार के साथ पोज दे रहा है। इस तस्वीर में नागा के छोटे भाई अखिल अक्किनेनी को अपनी मंगेतर जैनब रावजी के साथ देखा जा सकता है। अखिल ने हाल ही जैनब के साथ सगाई की है। तस्वीर में नागा के दादा दिवंगत नागेश्वर राव की प्रतिमा भी दिख रही है।

नागार्जुन ने कैप्शन में लिखा, “मैं कृतज्ञता से भर गया हूं, मीडिया का हमें समझने के लिए और हमें इस खूबसूरत पल को संजोने में मदद करने के लिए धन्यवाद। आपके सम्मान और शुभकामनाओं ने हमारी खुशी में इजाफा किया है। हमारे प्यारे दोस्तों, परिवार और प्रशंसकों के प्यार और आशीर्वाद ने वास्तव में इस अवसर को यादगार बना दिया है। मेरे बेटे की शादी एक पारिवारिक समारोह से काफी बढ़कर था।

आप सभी के द्वारा हमें दिए गए प्यार और समर्थन की वजह से यह दिन यादगार बन गया। अक्किनेनी परिवार तहे दिल से आप सभी का शुक्रिया अदा करता है।” शादी से एक वीडियो सामने आया है जिसमें नागा और शोभिता अंगूठी ढूंढने की रस्म निभाते नजर आ रहे हैं। न्यूली वेड्स एक मटके के अंदर हाथ डालकर अंगूठी ढूंढ रहे हैं। दोनों रस्में अदा करते हुए हंसते-मुस्कुराते हैं। आखिर में नागा के हाथ अंगूठी लगती है और वे जीत जाते हैं। फैंस इन तस्वीरों और वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री