न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ष 1944 से शुरू हुई थी दिलीप कुमार की अभिनय यात्रा, जानें-कब आई कौनसी फिल्म और टॉप-5 मूवी

ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार आज इस दुनिया से रुखसत हो गए। वे फिल्म इंडस्ट्री में करीब ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 Jul 2021 11:22:28

वर्ष 1944 से शुरू हुई थी दिलीप कुमार की अभिनय यात्रा, जानें-कब आई कौनसी फिल्म और टॉप-5 मूवी

ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार आज इस दुनिया से रुखसत हो गए। वे फिल्म इंडस्ट्री में करीब 6 दशक तक सक्रिय रहे। वे एक्टिंग में अपने विशेष अंदाज के लिए पहचाने जाते थे। हर पीढ़ी के अभिनेता ने उनसे प्रेरणा ली है। खास तौर से शाहरुख खान के अभिनय में इसकी झलक भी मिलती है। दिलीप कुमार ने ज्वार भाटा फिल्म से रूपहले पर्दे पर कदम रखा था। उन्होंने दमदार अदाकारी के दम पर कई पुरस्कार जीते।


फिल्मी यात्रा

वर्ष 1944 – ज्वार भाटा

वर्ष 1945 – प्रतिमा

वर्ष 1946 – मिलन

वर्ष 1947 – जुगनू

वर्ष 1948 – घर की इज्जत, शहीद, मेला, अनोखा प्यार, नदिया के पार

वर्ष 1949 – शबनम, अंदाज

वर्ष 1950 – जोगन, आरजू, बाबुल

वर्ष 1951 – हलचल, दीदार, तराना

वर्ष 1952 – दाग, संगदिल, आन

वर्ष 1953 – शिकस्त, फुटपाथ

वर्ष 1954 – अमर

वर्ष 1955 – देवदास, आजाद, उड़न खटोला, इंसानियत

वर्ष 1957 – मुसाफिर, नया दौर

वर्ष 1958 – यहुदी, मधुमति

वर्ष 1959 – पैगाम

वर्ष 1960 – कोहिनूर, मुगल ए आजम

वर्ष 1961 – गंगा जमुना

वर्ष 1964 – लीडर

वर्ष 1966 – दिल दिया दर्द लिया

वर्ष 1967 – राम और श्याम

वर्ष 1968 – आदमी, संघर्ष, साधु और शैतान

वर्ष 1970 – गोपी

वर्ष 1972 – दास्तान, अनोखा मिलन, कोशिश

वर्ष 1974 – सगीना, फिर कब मिलोगी

वर्ष 1976 – बैराग

वर्ष 1981 – क्रांति

वर्ष 1982 – शक्ति, विधाता

वर्ष 1983 – मजदूर

वर्ष 1984 – मशाल, दुनिया

वर्ष 1986 – धर्म अधिकारी, कर्मा

वर्ष 1989 – कानून अपना अपना

वर्ष 1990 – इज्जतदार

वर्ष 1991 – सौदागर

वर्ष 1998 - किला

अब हम नजर डालते हैं दिलीप कुमार की टॉप-5 फिल्मों पर

dilip kumar,dilip kumar dies,dilip kumar filmography,dilip kumar movies,bollywood news in hindi

मुगल ए आजम

दिलीप कुमार की यह क्लासिक फिल्म 5 अगस्त 1960 को रिलीज हुई थी। तब 1.5 करोड़ में बनकर तैयार हुई फिल्म ने करोड़ों का बिजनेस किया था। इसमें दिलीप कुमार के साथ मधुबाला और पृथ्वीराज कपूर की खास भूमिका थी। फिल्म ने नेशनल अवार्ड के साथ-साथ फिल्मफेयर अवार्ड पर भी कब्जा जमाया।

dilip kumar,dilip kumar dies,dilip kumar filmography,dilip kumar movies,bollywood news in hindi

नया दौर

इस फिल्म में दिलीप कुमार के अपोजिट वैजयंती माला थीं। यह फिल्म मशीन और आदमी के संघर्ष पर बेस्ड है। दिलीप कुमार की यह फिल्म आज भी लोगों को संघर्ष के लिए प्रेरित करती है। इसने सभी का दिल जीतने के साथ ही भावनाओं को भी जगा दिया था। बीआर चोपड़ा इस फिल्म के डायरेक्टर थे।

dilip kumar,dilip kumar dies,dilip kumar filmography,dilip kumar movies,bollywood news in hindi

देवदास

दिलीप कुमार की फिल्म देवदास से साउथ इंडियन एक्ट्रेस वैजयंती माला को बॉलीवुड में पहचान मिली थी। इस फिल्म को खूब सराहा गया था। यह फिल्म बॉलीवुड के लिए मिसाल बन गई। बाद में शाहरुख खान को भी देवदास का रोल निभाने का मौका मिला था। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या रॉय व जैकी श्रॉफ भी थे।

dilip kumar,dilip kumar dies,dilip kumar filmography,dilip kumar movies,bollywood news in hindi

राम और श्याम

दिलीप कुमार की क्लासिक फिल्म राम और श्याम में उनके साथ दो हीरोईन वहीदा रहमान और मुमताज थीं। इस फिल्म में दिलीप कुमार ने डबल रोल से अपनी अभिनय क्षमता में चार चांद लगाए थे। दोनों ही किरदार एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थे और उन्होंने बेहतरीन तरीके से रोल निभाए थे।

dilip kumar,dilip kumar dies,dilip kumar filmography,dilip kumar movies,bollywood news in hindi

गंगा जमुना

दिलीप कुमार इस फिल्म में एक अल्हड़ ग्रामीण के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में वे भोजपुरी बोलते नजर आए थे। इसके लिए उन्होंने ठेठ भोजपुरी सीखी थी। यह फिल्म वर्ष 1961 में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में सफल रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका