न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SBI ने 8 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन आज से शुरू, ये बातें भी जान लें

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लेरिकल कैडर में जूनियर एसोसिएट्स के 8 हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती के लिए गुरुवार (16 नवंबर) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Nov 2023 5:05:14

SBI ने 8 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन आज से शुरू, ये बातें भी जान लें

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लेरिकल कैडर में जूनियर एसोसिएट्स के 8 हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती के लिए गुरुवार (16 नवंबर) को अधिसूचना जारी की। आवेदन प्रक्रिया आज शुक्रवार से शुरू कर दी गई है। एसबीआइ क्लर्क भर्ती नोटिफिकेशन में निर्धारित योग्यता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवार एप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के करिअर सेक्शन में जाकर एप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट 7 दिसंबर तक एप्लाई कर सकते हैं।

ये है वेकेंसी डिटेल

एसबीआई ने विभिन्न सर्किल के अनुसार राज्यवार क्लर्क पदों के लिए रिक्तियां निकाली है। बैंक की ओर से 8283 पोस्ट के लिए रेगुलर तथा कई बैगलॉग वेकेंसी निकाली गई हैं। नियमित रिक्तियों में सर्वाधिक 1781 वेकेंसी उत्तर प्रदेश के लिए हैं। राजस्थान के लिए 940, गुजरात के लिए 820, तेलंगाना के लिए 525 तथा तथा दिल्ली व उत्तराखंड के लिए कुल 652 पद निकाले गए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

एसबीआई की ओर से हर साल हजारों जूनियर एसोशिएट्स के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली क्लर्क परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन से पहले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है। उम्मीदवारों की आयु 1 अप्रैल 2023 को 20 वर्ष से कम तथा 28 वर्ष से ज्यादा न हो। एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और अन्य आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी, इडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी,ईएसएम, डीइएसएम को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

ये है चयन प्रक्रिया

सबसे पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें पास उम्मीदवारों को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइटsbi.co.inपर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन डिटेल डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फिर सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट