न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सरदार उधम’ के ट्रेलर में जम रहे हैं विक्की कौशल, जानें-इन 3 बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट

एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय इतिहास के महान शहीदों में से एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Sep 2021 4:57:00

‘सरदार उधम’ के ट्रेलर में जम रहे हैं विक्की कौशल, जानें-इन 3 बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट

एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय इतिहास के महान शहीदों में से एक सरदार उधम सिंह को विशेष श्रद्धांजलि देते हुए अमेजन प्राइम वीडियो ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। रॉनी लाहिरी व शील कुमार निर्मित और शूजीत सरकार द्वारा निर्देशित यह फिल्म सरदार उधम सिंह की कहानी है। फिल्म में शॉन स्कॉट, स्टीफन होगन, बनिता संधू व क्रिस्टी एवर्टन के भी अहम रोल हैं, जबकि अमोल पाराशर स्पेशल अपीयरेंस में दिखेंगे। ट्रेलर में सरदार उधम सिंह की जिंदगी की झलक मिलती है। उधम सिंह के रूप में विक्की कौशल अभूतपूर्व अवतार में नजर आ रहे हैं।

कहानी इतिहास के गहरे दबे हुए पन्नों से एक गुमनाम नायक की कभी न मरने वाली बहादुरी, धैर्य और निडरता को बयां करती है। फिल्म उधम सिंह के देशवासियों की मौत का बदला लेने के अडिग मिशन पर केंद्रित है, जिनकी जलियांवाला बाग हत्याकांड-1919 में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। विक्की कौशल ने कहा कि सरदार उधम सिंह की कहानी एक ऐसी कहानी है जिसने मुझे बहुत रोमांचित और प्रेरित किया। यह स्ट्रेंथ, दर्द, जुनून, असाधारण साहस, बलिदान और ऐसे कई मूल्यों को रिप्रेजेंट करती है जिनके साथ मैंने फिल्म में अपने किरदार के माध्यम से न्याय करने की कोशिश की है। इस फिल्म के माध्यम से मैं भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से एक रोचक पृष्ठ को दुनिया के साथ साझा करने को लेकर उत्सुक हूं। फिल्म का प्रीमियर इस दशहरे 16 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।

sardar udham,vicky kaushal,maidan,gangubai kathiawadi,radhyshyam,bollywood news in hindi

इस दिन सिनेमाघरों में आएगी गंगूबाई काठियावाड़ी और मैदान फिल्म

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट और अजय देवगन अभिनीत फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इसे 6 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में उतारा जाएगा। पहले खबरें थीं कि फिल्म को दिवाली पर रिलीज करेंगे। वैसे दिपावली के मौके पर रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज होने वाली है। गंगूबाई काठियावाड़ी का टीजर कोरोना की दूसरी लहर के आने से पहले रिलीज हुआ था, लेकिन कोविड के कारण फिर से लगे लॉकडाउन से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया था। इसे भंसाली व जयंतिलाल गड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं।

अजय देवगन की एक और फिल्म मैदान 3 जून 2022 को रिलीज की जाएगी। यह फिल्म भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी से प्रेरित है। रहीम ने 1950 से 1963 में मृत्यु तक राष्ट्रीय टीम को कोचिंग दी और उसका प्रबंधन किया। उन्हें आधुनिक भारतीय फुटबॉल का चेहरा बदलने वाले व्यक्ति के रूप में माना जाता है। फिल्म के निर्देशक अमित रवींद्रनाथ शर्मा है और इसमें प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनील घोष भी हैं।

sardar udham,vicky kaushal,maidan,gangubai kathiawadi,radhyshyam,bollywood news in hindi

राधेश्याम फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं

'राधेश्याम' की घोषणा के बाद से ही प्रभास और पूजा हेगड़े अभिनीत फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। फिल्म एक प्रेम कहानी है और अभिनेता एक दशक के बाद रोमांटिक भूमिका में नजर आएंगे। ‘राधेश्याम' के निर्माताओं ने फिल्म के लिए पहले से तय की गई फेस्टिव रिलीज तारीख पर टिके रहने का फैसला किया है। प्रभास-पूजा अभिनीत फिल्म को 14 जनवरी 2022 में रिलीज करने का फैसला लिया गया था, जो दक्षिण में एक बड़ा वीकेंड है क्योंकि उस वक्त पोंगल समारोह चल रहा होगा जिससे इस फिल्म के रिलीज के लिए यह एक बहुत ही शुभ दिन बन जाएगा।

अलग-अलग पोस्टरों के अनावरण के साथ फिल्म के प्रति एक्सपेक्टेशन चरम पर है। दर्शक लवर बॉय के अवतार में प्रभास की झलकियों को पसंद कर रहे हैं और रोमांटिक शहर इटली के खूबसूरत बैकड्रॉप ने उत्साह को दोगुना कर दिया है। इसके डायरेक्टर राधा कृष्ण कुमार हैं और इसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर