न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सारा ने इस बात पर बोला सॉरी, सोनम-आनंद की फोटो वायरल, इस एक्टर को याद आए NCC के दिन

एक्ट्रेस सारा अली खान ने हाल ही में पपराजी को धक्का देने के लिए अपने सुरक्षा गार्ड को फटकार लगाई और अब यह वीडियो जमकर वायरल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Nov 2021 2:43:37

सारा ने इस बात पर बोला सॉरी, सोनम-आनंद की फोटो वायरल, इस एक्टर को याद आए NCC के दिन

एक्ट्रेस सारा अली खान (Salman Khan) ने हाल ही में पपराजी को धक्का देने के लिए अपने सुरक्षा गार्ड को फटकार लगाई और अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 24 दिसंबर को रिलीज हो रही अपनी फिल्म अतरंगी रे के गीत ‘चका चक’ के लॉन्च के लिए एक प्रेस इवेंट के बाद कार में वापस जाते हुए सारा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सारा अपनी कार के पास खड़ी हैं और एक व्यक्ति को किसी को धक्का न देने के लिए कह रही हैं और यहां तक कि उन्होंने अपने आस-पास मौजूद लोगों से माफी भी मांगी। हुआ यूं कि जब सारा इवेंट से बाहर आईं तो पपराजी/फोटोग्राफर्स ने उनकी गाड़ी को घेरा हुआ था।

सिक्योरिटी गार्ड के पपराजी को धक्का देने की बात से सारा नाराज हो गईं। पहले तो सारा ने पूछा, "वो गिराया किसको आपने?" जब आस-पास के लोगों ने कहा, ‘कोई नहीं गिरा, सारा ने जवाब दिया, ‘नहीं नहीं, जिसको धक्का दिया गया था वह चला गया।’ फिर सारा कहती हैं, ‘सॉरी बोलना प्लीज। थैंक्यू।’ जाने से पहले उन्होंने फिर से उस आदमी को डांटा, ‘आप नहीं कीजिए ऐसे। धक्का मत दीजिए, कोई बात नहीं। थैंक यू थैंक यू.. आई एम सॉरी’... कहते हुए सारा कार के अंदर बैठ गईं। सारा का यह अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

लंदन स्थित घर में जमीन पर सो रहे थे सोनम-आनंद

एक्ट्रेस सोनम कपूर न सिर्फ एक्टिंग बल्कि ड्रेसिंग सेंस की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। सोनम को अक्सर उनके पति आनंद आहूजा के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते देखा गया है। इस बीच सोनम की एक प्राईवेट तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इसे देखने के बाद फैंस सोच में पड़ गए। सोनम की वायरल हो रही फोटो आज की नहीं बल्कि काफी पुरानी है। इसमें सोनम बैडरूम में पति के साथ लेटी हुई नजर आ रही हैं। दोनों जमीन पर लेटे हुए हैं। ये तस्वीर उनके लंदन में नए घर की है।

सोनम ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इसे शेयर करते हुए सोनम ने लिखा था, 'हम लंदन में घर पर जमीन पर सो रहे हैं, क्योंकि हमारा बेड अभी तक नहीं आया है लेकिन आनंद सही कहते हैं कि यह प्यारी यादें हैं।' सोनम के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार अपने पिता अनिल कपूर की वेबसीरीज 'एके वर्सेस एके' में नजर आई थीं। उनकी पिछली फिल्म 2019 में आई 'जोया फैक्टर' थी। सोनम ने 2007 में रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'सांवरिया' से डेब्यू किया था।

अनुपम खेर ने कू पर शेयर की दो फोटो

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर फिल्मी दुनिया के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने हाल ही में ‘कू’ पर दो बेहद यादगार और खूबसूरत तस्वीर साझा की है। दरअसल यह कोई तस्वीर नहीं है बल्कि एक पहचान पत्र है। इन दोनों तस्वीरों को साझा करते हुए अनुपम लिखते हैं- "मुझे NCC Day की शुभकामनाओं के लिए एक दिन की देरी हो चुकी है, लेकिन इस तथ्य को साझा करना चाहता था कि मेरा पहला पहचान पत्र एनसीसी दिनांक 16-12-1971 से था। यह मेरी ऑफिस डेस्क पर @actorprepares पर एकमात्र फ्रेमयुक्त तस्वीर है। जमीनी और अनुशासित रहने के लिए एक महान अनुस्मारक की तरह, धन्यवाद और जय हो एनसीसी।" फैंस अनुपम के बालों को लेकर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। अनुपम के करियर की बात करें तो वे 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो