एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने बुधवार को 'मिशन फ्रंटलाइन' का पोस्टर रिलीज किया। सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डिस्कवरी प्लस पर आने वाले अपने आगामी शो का पोस्टर शेयर किया। सारा शो के लिए असम में वीरांगना फोर्स के साथ एक्शन करती नजर आएंगी। दर्शक सारा को असम में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध से निपटने के लिए भारत की पहली महिला कमांडो यूनिट, वीरांगना फोर्स के साथ अत्यधिक शारीरिक प्रशिक्षण दिनचर्या का प्रदर्शन करते देखेंगे।














