न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भंसाली ने खोला राज, ‘इंशाल्लाह’ के कैंसिल होने पर रो पड़ी थीं आलिया, ‘संगम’ का रीमेक नहीं होगी ‘लव एंड वॉर’

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के खाते में कई शानदार और यादगार फिल्में हैं। फैंस को उनके द्वारा बनाई फिल्में खूब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Oct 2024 12:35:57

भंसाली ने खोला राज, ‘इंशाल्लाह’ के कैंसिल होने पर रो पड़ी थीं आलिया, ‘संगम’ का रीमेक नहीं होगी ‘लव एंड वॉर’

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के खाते में कई शानदार और यादगार फिल्में हैं। फैंस को उनके द्वारा बनाई फिल्में खूब पसंद आती हैं। भंसाली अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कदम रख चुके हैं। उनकी पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ मई में रिलीज हुई थी। इसमें कई दिग्गज एक्टर्स ने काम किया था और इसे काफी तारीफ मिली। भंसाली ने कुछ साल पहले सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘इंशाल्लाह’ की अनाउंसमेंट की थी।

इस प्रोजेक्ट में आलिया भट्ट लीड रोल में थीं। फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन फिर अचानक से यह ठंडे बस्ते में चली गई। कहा गया कि सलमान और भंसाली में किसी चीज को लेकर अनबन हो गई। इस बीच हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में भंसाली ने कहा कि ‘इंशाल्लाह’ के कैंसिल होने पर आलिया बहुत ज्यादा इमोशनल हो गई थीं। वह टूट गई थीं, बहुत रोई थी, गुस्से में पागल सी हो गई थी और खुद को उन्होंने कमरे में बंद कर लिया था।

हालांकि एक हफ्ते बाद ही मैंने आलिया को कॉल किया और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ऑफर की। शुरू में आलिया थोड़ी सी कंफ्यूज थीं, क्योंकि उन्हें लग रहा कि वह इतना कॉम्प्लेक्स कैरेक्टर कर पाएंगी या नहीं। वह बोलीं की मैं LA में जहां ‘इंशाल्लाह’ का रोल प्ले करने वाली थी, अब अचानक से कमाठीपुरा में रोल करना होगा। पता नहीं मैं ये कर भी पाऊंगी या नहीं। हालांकि फिर आलिया ने इस रोल के लिए खुद को तैयार किया, कड़ी मेहनत की और बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। आलिया को फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड भी मिला था।

sanjay leela bhansali,filmmaker sanjay leela bhansali,inshallah movie,alia bhatt,Salman Khan,gangubai kathiawadi,love and war,sangam movie,ranbir kapoor

भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में हैं रणबीर, आलिया और विक्की

निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' के चलते लाइमलाइट में हैं। स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो गई है और जल्द ही मेकर्स इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म को लेकर कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह साल 1964 में आई फिल्म 'संगम' का रीमेक है। अब इन अफवाहों पर भंसाली ने चुप्पी तोड़ दी है। भंसाली ने साफ कर दिया है कि उनकी फिल्म साल 1964 में आई राज कपूर, राजेंद्र कुमार और वैजयंती माला स्टारर 'संगम' का रीमेक नहीं है।

उन्होंने कहा कि 'आप 'शोले' और 'मदर इंडिया' जैसी फिल्मों का रीमेक नहीं बना सकते हैं, तो मैं 'संगम' का रीमेक कैसे बना सकता हूं। 'लव एंड वॉर' बेहद स्पेशल मूवी है। इसमें रणबीर कपूर, आलिया और विक्की कौशल की तिकड़ी रंग जमाएगी। बता दें रणबीर और आलिया पहले भी भंसाली के साथ काम कर चुके हैं लेकिन विक्की को पहली बार यह मौका मिलने जा रहा है।

भंसाली ने ‘सांवरिया’ के क्लाइमेक्स में अपने और रणबीर के बीच के पलों को याद करते हुए कहा कि ये मेरे फेवरेट पीस में से एक है कि एक एक्टर क्या कर सकता है...7 मिनट की पूरी खामोशी। जिस तरह से रणबीर ने एक्टिंग की, एक शॉट में जादू और मैं वहां बैठकर बस रोता था और उन्हें देखता था क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि वह एक एक्टर हैं। एक अच्छा लड़का, बुरा लड़का, अच्छा इंसान, बुरा इंसान कुछ भी नहीं है। वह एक बेहतरीन एक्टर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री