आज बुधवार (25 अगस्त) को एक्टर राजीव कपूर की 59वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उन्होंने इसी साल 9 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया था। राजीव का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। राजीव को फैंस सोशल मीडिया पर ट्रिब्यूट दे रहे हैं। बोनी व अनिल कपूर के छोटे भाई एक्टर संजय कपूर ने भी उन्हें पोस्ट शेयर कर याद किया है। संजय ने राजीव संग बिताए खुशनुमा पलों की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे चिम्प्स। आप हमेशा याद आते रहेंगे। अभी भी यकीन नहीं होता कि हम रात के ठीक 12 बजे बात नहीं करते थे, लव यू और मिस यू। संजय की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है। अन्य स्टार्स भी इस पोस्ट पर कमेंट कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।














