न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संजय कपूर की रहस्यमयी मौत पर मां रानी कपूर ने उठाई जांच की मांग, दर्ज कराई लिखित शिकायत

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की रहस्यमयी मौत पर मां रानी कपूर ने जताया शक। ब्रिटिश अधिकारियों से आपराधिक जांच की मांग की गई, वहीं संपत्ति और कंपनी को लेकर परिवार में बढ़ा विवाद।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Aug 2025 9:04:13

संजय कपूर की रहस्यमयी मौत पर मां रानी कपूर ने उठाई जांच की मांग, दर्ज कराई लिखित शिकायत

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और ऑटोमोटिव कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर की अचानक हुई मृत्यु ने न सिर्फ परिवार, बल्कि कारोबारी जगत को भी झकझोर कर रख दिया है। अब इस मौत को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। सबसे अहम आवाज खुद संजय की मां रानी कपूर की ओर से आई है, जिन्होंने अपने बेटे की मौत की परिस्थितियों को संदिग्ध मानते हुए ब्रिटिश अधिकारियों के समक्ष औपचारिक रूप से आपराधिक जांच की अपील की है।

मौत के पीछे का रहस्य? मां ने जताया शक

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भले ही संजय कपूर की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया हो, लेकिन रानी कपूर इसे सहज नहीं मान रहीं। रिपोर्ट में साफ लिखा गया है कि लेफ्ट वेंट्रिकुलर हाइपरट्रॉफी और इस्केमिक हार्ट डिजीज मृत्यु की वजह बनी और शरीर पर कोई बाहरी चोट या जबरदस्ती के संकेत नहीं मिले। बावजूद इसके, रानी कपूर ने तर्क दिया कि मृत्यु जिन हालातों में हुई, वे स्पष्ट रूप से संदेहास्पद हैं।

इस बीच यह भी सामने आया है कि चूंकि संजय अमेरिकी नागरिक थे, इसलिए उनकी मां अमेरिकी एजेंसियों से भी इस घटना की समानांतर जांच की मांग कर सकती हैं।

पारिवारिक और कॉर्पोरेट संपत्ति पर विवाद गहराया

संजय की असामयिक मौत के बाद संपत्ति और कंप नी की हिस्सेदारी को लेकर विवाद तेज़ होता जा रहा है। रानी कपूर ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि बेटे के गुजरने के बाद कुछ लोग परिवार की विरासत और अधिकारों को हथियाने में जुटे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी कपूर की असहमति के बावजूद, संजय की वर्तमान पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को कंपनी में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीएसआर कमेटी की चेयरपर्सन बना दिया गया है। यह निर्णय पारिवारिक तनाव को और गहरा करता नजर आ रहा है।

क्या करिश्मा कपूर भी करेंगी दावा?

सूत्रों के अनुसार, संजय की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर भी अपनी संतान के अधिकारों को लेकर पारिवारिक संपत्ति में हिस्सेदारी मांग सकती हैं। हालांकि, इस पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी