न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ससुर के निधन से दुखी संगीता ने छोड़ा ‘राइज एंड फॉल’ शो, नीतू ने रिद्धिमा को ऐसे किया बर्थडे विश

इन दिनों ओटीटी पर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ की धूम है। यह फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शो को ‘शार्क एंड टैंक’ फेम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Sep 2025 12:34:18

2 News : ससुर के निधन से दुखी संगीता ने छोड़ा ‘राइज एंड फॉल’ शो, नीतू ने रिद्धिमा को ऐसे किया बर्थडे विश

इन दिनों ओटीटी पर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ की धूम है। यह फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शो को ‘शार्क एंड टैंक’ फेम मशहूर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं। शो में अलग-अलग प्रोफेशन और बैकग्राउंड से आई कई हस्तियां चुनौती पेश कर रही हैं। इन्हीं में से एक हैं दिग्गज पहलवान संगीता फोगाट, जिन्होंने हाल ही में निजी कारण के चलते शो छोड़ दिया। दरअसल संगीता को शो के बीच में ही जानकारी मिली की उनके ससुर बलवान पुनिया का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनते ही संगीता बुरी तरह से टूट जाती हैं और फूट-फूटकर रोने लगती हैं।

शो के हालिया एपिसोड में संगीता को लाइब्रेरी रूम में बुलाया गया, जहां उन्हें पुनिया के निधन की सूचना दी गई। ये खबर मिलते ही संगीता भावनात्मक तौर पर टूट गईं और जैसे ही वो कमरे से बाहर निकलीं, उनकी आंखें आंसू से लबरेज थीं। वह जोर-जोर से रोने लगीं, जिसे देखकर बाकी कंटेस्टेंट चौंक गए और माहौल गमगीन हो गया। संगीता ने साथी कंटेस्टेंट्स को बताया कि वह शो बीच में ही छोड़ रही हैं, क्योंकि इस समय परिवार के साथ रहना उनकी प्राथमिकता है। संगीता के फैसले से कंटेस्टेंट्स भावुक हो गए।

आरुश भोला ने कहा कि संगीता एक बेहद सपोर्टिव शख्सियत हैं और शो के दौरान उनके साथ अच्छा बॉन्ड बन गया था। उन्होंने संगीता से शो के बाहर मिलने की इच्छा भी व्यक्त की। बता दें कि संगीता ने ओलंपिक में पदक विजेता बजरंग पुनिया के साथ शादी की है। बजरंग के पिता भी कुश्ती खिलाड़ी रह चुके हैं और उन्होंने ही बेटे को इस खेल में ट्रेंड किया था। उल्लेखनीय है कि संगीता की बहन गीता भी इस समय कलर्स टीवी रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में पति पवन कुमार के साथ हिस्सा ले रही हैं।

snageeta phogat,wrestler sangeeta phogat,bajrang punia,rise and fall show,sangeeta father in law death,neetu kapoor,riddhima kapoor sahni,riddhima birthday

रिद्धिमा कपूर साहनी ने 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' से किया एक्टिंग डेब्यू

दिग्गज अभिनेता दिवंगत ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी आज सोमवार (15 सितंबर) को जन्मदिन मना रही हैं। वह 45 साल की हो गईं। इस अवसर पर रिद्धिमा को फैंस और दोस्त सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। नीतू ने बेटी को खास अंदाज में विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रिद्धिमा की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह ऑल-ब्लैक आउटफिट में दिख रही हैं। नीतू ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय लव! तुम मेरी सनशाइन, मेरा गर्व और मेरी खुशी हो।”

बता दें रिद्धिमा एक जानी-मानी ज्वेलरी डिजाइनर और बिजनेसवुमेन हैं। उन्होंने साल 2006 में दिल्ली के एक बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की। उनकी एक बेटी समायरा साहनी हैं। रिद्धिमा ने कुछ समय पहले ओटीटी शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' के तीसरे सीजन के साथ एक्टिंग जर्नी की शुरुआत की। रिद्धिमा जल्द ही नीतू और कपिल शर्मा के साथ फिल्म 'डीकेएस' में अभिनय करती नजर आएंगी।

फिल्म की शूटिंग शिमला के खूबसूरत लोकेशंस पर हुई है। फिल्म के डायरेक्टर आशीष आर. मोहन हैं। नीतू के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में करिअर शुरू किया था। बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म 'रिक्शावाला' (1973) थी। इसके बाद वह कई सुपरहिट और लोकप्रिय फिल्मों का हिस्सा रहीं। उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा ऋषि के साथ जमी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह