न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्ट्रेस संगीता बिजलानी हुईं 61 की, सलमान खान के साथ रिश्ते के सवाल पर दिया यह जवाब

एक्ट्रेस संगीता बिजलानी आज शुक्रवार (9 जुलाई) को अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 Jul 2021 4:28:43

एक्ट्रेस संगीता बिजलानी हुईं 61 की, सलमान खान के साथ रिश्ते के सवाल पर दिया यह जवाब

एक्ट्रेस संगीता बिजलानी आज शुक्रवार (9 जुलाई) को अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाई हुई है। वे मौजूदा समय में भले ही सुर्खियों में न हों, लेकिन एक समय था जब मीडिया उन्हें लगातार फॉलो करता रहता था। दरअसल संगीता और सलमान खान के बीच अफेयर की खबरें हवाओं में तैरती रहती थीं। हाल ही संगीता ने एक इंटरव्यू में इस मामले पर जवाब दिया।

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में संगीता से जब पूछा गया कि वे सालों से सलमान के संपर्क में रहने में कैसे सफल रहीं, तो उनका जवाब था कि कनेक्शन कभी नहीं जाते। आपके पार्टनर, स्कूल के दोस्तों के बीच का प्यार कभी कम नहीं होता। लोग आएंगे और जाएंगे। लाइफ में कोई भी स्थायी नहीं होगा। इसका अर्थ यह नहीं है कि आप कड़वाहट या गुस्सा महसूस करते रहें। एक जगह जाकर आप परिपक्व हो जाते हैं। मेरे जीवन में एक वक्त ऐसा भी आया जब मैं बचकानी और मूर्ख थी, लेकिन अब मैं बड़ी हो गई हूं। जीवन अनुभवों से भरा है।

कॉफी विद करण में सलमान ने बताया था रिश्ते का सच!

सलमान एक दफा कॉफी विद करण शो में गेस्ट बनकर आए थे। तब उन्होंने माना कि वे संगीता से शादी करने का मूड बना चुके थे, यहां तक कि कार्ड भी छप गए थे। उन्होंने कहा कि एक समय था जब मैं वास्तव में शादी करना चाहता था और फिर बात नहीं बनी। मैं हमेशा लोगों के इतना करीब आया हूं कि उनके पैर ठंडे पड़ गए। उन्हें लगता कि बॉयफ्रेंड तक ठीक है, लेकिन जिंदगी भर झेलना मुश्किल। 27 मई 1994 वह दिन है, जो संगीता और सलमान की शादी की तारीख में तब्दील हो सकती थी। जासिम खान की बुक 'बीइंग सलमान' में इस बात का दावा किया गया है। आपको बता दें कि संगीता आज भी सलमान के टच में हैं और अक्सर उनकी पार्टियों में देखी जाती हैं।

अजहरुद्दीन से की शादी, 14 साल बाद तलाक

90 के दशक के शुरुआती सालों में सलमान से ब्रेकअप के बाद एड शूटिंग के दौरान संगीता की मुलाकात भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से हुई। इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला आगे भी जारी रहा और दोनों कई कार्यक्रमों के दौरान मिलते रहे। दोनों ने एक-दूसरे को कई सालों तक डेट किया और वर्ष 1996 में शादी कर ली। अजहर-संगीता के बीच 14 साल का रिश्ता वर्ष 2010 में तलाक के साथ खत्म हो गया। संगीता ने त्रिदेव, हातिमताई, योद्धा, जुर्म, खून का कर्ज, विष्णु देवा सहित कई फिल्मों में काम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर