न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान के साथ शादी के कार्ड पहले ही छप चुके थे? संगीता बिजलानी ने ‘इंडियन आइडल’ में दिया यह जवाब

सुपरस्टार सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 59वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर सलमान अपनी बहन अर्पिता के घर पहुंचे, जहां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Dec 2024 11:19:19

सलमान खान के साथ शादी के कार्ड पहले ही छप चुके थे? संगीता बिजलानी ने ‘इंडियन आइडल’ में दिया यह जवाब

सुपरस्टार सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 59वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर सलमान अपनी बहन अर्पिता के घर पहुंचे, जहां एक शानदार पार्टी रखी गई थी। वहां सलमान के परिवार के साथ कई बॉलीवुड हस्तियां भी मौजूद थीं। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी (64) ने भी पार्टी अटैंड की। संगीता एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल शनिवार (28 दिसंबर) को टेलीकास्ट हुए रियलिटी सिंगिंग टीवी शो ‘इंडियन आइडल’ में संगीता स्पेशल गेस्ट के रूप में पहुंचीं। इस दौरान संगीता और सलमान के रिश्ते को लेकर एक दिलचस्प सवाल पूछा गया।

शो के कंटेस्टेंट रितिका राज सिंह ने संगीता से पूछा, “हमने सुना है कि आपके और सलमान सर के शादी के कार्ड पहले ही छप चुके थे?” इस सवाल ने संगीता को थोड़ी चौंका दिया, लेकिन उन्होंने हंसते हुए इसका जवाब दिया, “हां, यह झूठ नहीं था।” बता दें संगीता और सलमान के रिश्ते की शुरुआत साल 1986 में हुई थी। लगभग 8 साल तक दोनों को साथ देखा गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दोनों ने शादी के कार्ड भी छपवाए थे।

हालांकि एक महीने पहले ही अचानक से शादी कैंसिल हो गई। आज तक दोनों सितारों ने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। तब उनके ब्रेकअप के लिए कहा गया था कि संगीता को सलमान और पाकिस्तानी-अमेरिकी एक्ट्रेस सोमी अली के अफेयर के बारे में पता चल गया था। हालांकि बाद में सलमान और सोमी की राहें भी जुदा हो गई थीं। सोमी अक्सर सलमान पर निशाना साधती रहती हैं। बाद में सलमान का नाम ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ के साथ भी जुड़ा। सलमान आज भी कुंवारे हैं।

sangeeta bijlani,actress sangeeta bijlani,Salman Khan,superstar salman khan,sangeeta salman,indian idol,somy ali,aishwarya rai,katrina kaif

साल 1996 में अजहरुद्दीन के साथ हो गई थी संगीता की शादी, लेकिन...

दूसरी ओर, संगीता ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से साल 1996 में शादी कर ली। हालांकि शादी के 14 साल बाद संगीता और अजहर अलग हो गए। संगीता के करिअर पर नजर डालें तो उन्होंने 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। वह निरमा और पौंड्स साबुन सहित कई विज्ञापनों में नजर आईं। संगीता ने साल 1980 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था।

संगीता ने बॉलीवुड में साल 1988 में आई फिल्म कातिल के साथ कदम रखा। इसमें आदित्य पंचोली उनके हीरो थे। संगीता ने बाद में ‘त्रिदेव’, ‘हथियार’, ‘जुर्म’, ‘योद्धा’, ‘युगांधर’, ‘इज्जत’ व ‘लक्ष्मण रेखा’ सहित कई फिल्मों में काम किया। संगीता अब एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। हालांकि वह अब भी कई दफा सलमान के परिवार में होने वाले फंक्शन में नजर आती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा