न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RPSC : भरे जाएंगे असिस्टेंट प्रोफेसर के 329 पद, आवेदन प्रक्रिया शुरू, भर्ती में ये हैं खास बातें

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। आवेदन प्रक्रिया आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 31 Dec 2024 6:32:43

RPSC : भरे जाएंगे असिस्टेंट प्रोफेसर के 329 पद, आवेदन प्रक्रिया शुरू, भर्ती में ये हैं खास बातें

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। आवेदन प्रक्रिया आज मंगलवार (31 दिसंबर) से शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 29 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 329 पद भरे जाएंगे। यह भर्तियां ब्रॉड स्पेशलिटीज और सुपर स्पेशलिटीज के तहत होंगी। राज्य के विभिन्न कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में इन पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।

ये है पोस्ट डिटेल

ब्रांड स्पेशलिटी और सुपर स्पेशलिटी के 33 विषयों के लिए 329 पदों पर भर्ती की जाएगी। ब्रांड स्पेशलिटी में मनोरोग के 3, शिशु औषध के 27, जिरियाट्रिक्स मेडिसिन के 2, रेस्पिरेटरी मेडिसिन/टीबी एंड चेस्ट के 1, जनरल सर्जरी के 36, अस्थि रोग के 18, स्त्री एवं प्रसूति रोग के 15, फिजिकल मेडिसिन एवं रिहैबिलिटेशन (पीएमआर) के 6, नेत्र/आप्थाल्मालॉजी के 6, रेडिएशन एंड ऑन्कोलॉजी/रेडियोथैरेपी के 6, ऑटो-राइनो-लाइरिंगोलोजी-सिर एवं गर्दन, ईएनटी के 5, निश्चेतन के 27, रेडियो डायग्नोसिस के 34, डर्मेटोलॉजी, वेनरोलॉजी और लेप्रोसी/स्किन एंड वीडी के 4, जनरल मेडिसिन के 45 और ट्रोमेटोटोलॉजी एंड सर्जरी का 1 पद है।

इसी तरह सुपर स्पेशलिटी में शिशु शल्य के 4, प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के 5, मेडिकल ऑन्कोलॉजी के 9, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के 10, यूरोलॉजी के 6, कार्डियोलॉजी के 3, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी के 7, सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी के 11, न्यूरोलॉजी के 9, नेफ्रोलॉजी के 8, न्यूरो सर्जरी के 13, नियोनाटोलॉजी के 3, क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रूमेटोलॉजी का 1, पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी का 1, वायरोलॉजी का 1 और पीडियाट्रिक कार्डियो थोरेसिक एंड वस्कुलर सर्जरी का 1 पद है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में एमडी/एमएस या समकक्ष पीजी डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही 1 जनवरी 2026 तक आवेदक की आयु न्यूनतम 21 साल होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु सीमा 42 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन के लिए सामान्य/अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए का शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/ओबीसी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए निर्धारित किया गया है। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.inपर जाएं।
- 'Assistant Professor Recruitment 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी