न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर ने दी ‘पुष्पा 2 : द रूल’ की टीम को बधाई, शारीरिक पीड़ा के चलते जीना नहीं चाहती थीं एक्ट्रेस

साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर काफी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 31 Dec 2024 8:02:04

2 News : आमिर ने दी ‘पुष्पा 2 : द रूल’ की टीम को बधाई, शारीरिक पीड़ा के चलते जीना नहीं चाहती थीं एक्ट्रेस

साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर काफी समय से दर्शकों में क्रेज दिख रहा था और उन्होंने इसे शानदार रिस्पोंस दिया। फिल्म ने देश-दुनिया में बॉक्स ऑफिस पर धमाचौकड़ी मचा दी। फिल्म चौथे सप्ताह में है और अभी भी सिनेमाघरों में छायी हुई है। सुकुमार की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की भी अहम भूमिकाएं हैं। अब बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने ‘पुष्पा 2’ की टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी है।

आमिर खान प्रोडक्शंस (AKP) ने आमिर का बधाई संदेश पोस्ट किया है। AKP ने सोशल मीडिया पर लिखा, “PUSHPA 2 : THE RULE की पूरी टीम को AKP की ओर से फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई! आपको निरंतर सफलता की शुभकामनाएं। प्यार। टीम AKP @mythriofficial @alluarjunonline @aryasukku @rashmika_mandanna #Fahadh Faasil.” अल्लू ने आमिर के मैसेज का जवाब देते हुए लिखा, “आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। AKP की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं।”

बता दें ‘पुष्पा 2’ आमिर की मूवी ‘दंगल’ के ऑल टाइम कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गई है। ‘पुष्पा 2’ ने 25 दिनों में दुनियाभर में लगभग 1760 करोड़ रुपए बटोर लिए हैं। दूसरी ओर, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘दंगल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2070.3 करोड़ रुपए था। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी ‘दंगल’ साल 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

आमिर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे इन दिनों ‘सितारे जमीन पर’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख का भी महत्वपूर्ण रोल है। फिल्म के डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना हैं। आमिर दिग्गज एक्टर सनी देओल व प्रीति जिंटा की देशभक्ति ड्रामा ‘लाहौर 1947’ के मेकर भी हैं, जिसे राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं।

aamir khan,superstar aamir khan,dangal,allu arjun,rashmika mandanna,pushpa 2 the rule,pushpa 2 box office collection,tanaaz irani,actress tanaaz irani,tanaaz pain

तनाज ईरानी ने कहा, साल 2021 में चलने में मुझे बहुत ज्यादा समस्या थी...

एक्ट्रेस तनाज ईरानी लंबे समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हैं। उन्होंने टीवी के साथ फिल्मों में भी काम किया है। तनाज काफी वक्त से बीमार चल रही हैं। अब तनाज ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर के बारे में बात की है। इनर हैबिट पॉडकास्ट पर बात करते हुए तनाज ने कहा कि साल 2021 में चलने में मुझे बहुत ज्यादा समस्या थी। मैं सोच में पड़ गई थी कि क्या ये मेरे जीवन का एक फेज है या मेरा वजन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। मुझे लगा कि मेरा वजन बहुत बढ़ गया है और इसलिए ही मैं एमएमए में शामिल हो गई।

मैंने पीठ की जांच कराई। मुझे लगा कि मेरी रीढ़ की हड्डी में कुछ गड़बड़ी है और लगभग तीन सालों तक मैंने इसी तरह उपचार किया। मेरी पीठ ठीक हो गई लेकिन मैं अभी भी पैर पर वजन नहीं डाल सकती। मैं धीरे-धीरे लंगड़ाकर चलने लगी। मेरे शरीर में सब कुछ खत्म हो चुका था-मेरे टखने, घुटने और पीठ सबकुछ। जब भी मैं शाम को बाहर जाती थीं तो व्हील चेयर पर तेज दर्द के साथ रेंगते हुए अपने कमरे में वापस आ जाती थीं।

इन बढ़ती समस्याओं के बीच मेरी हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई। इसके बाद जब मैं पैरों पर खड़ी हुई तो मुझे अहसास हुआ कि एक पैर दूसरे से लंबा था। इसके बाद मैं और घबरा गई। मैं रो पड़ी और दिल से चिल्लाने लगी। मैं अब और जीना नहीं चाहती थी। बता दें अब तनाज की तबीयत में सुधार है और वह बिना सहारे के चलने लगी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ