न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुराग ने किया फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान, ये है कारण, कार्तिक ने मुंबई में खरीदी 2 नई प्रॉपर्टी

मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप (52) की बेटी आलिया की शादी हाल ही शेन ग्रेगोयर के साथ हुई थी। इस दौरान अनुराग काफी भावुक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 31 Dec 2024 7:15:47

2 News : अनुराग ने किया फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान, ये है कारण, कार्तिक ने मुंबई में खरीदी 2 नई प्रॉपर्टी

मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप (52) की बेटी आलिया की शादी हाल ही शेन ग्रेगोयर के साथ हुई थी। इस दौरान अनुराग काफी भावुक नजर आए थे। बहरहाल अनुराग एक बार फिर से किसी और कारण से सुर्खियों में हैं। अनुराग ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने मुंबई छोड़ने का प्लान भी बना लिया है। वे बॉलीवुड से तंग आ गए हैं। अनुराग ने हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ बातचीत में कहा कि मेरे लिए बाहर जाकर एक्सपेरिमेंट करना मुश्किल हो गया है।

इसको करने में बड़ी लागत आती है और निर्माता इसके लिए फायदे और मार्जिन के लिए सोचते हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले से ही इस पर विचार किया जाता है कि इसे किस तरह से बेचा जाएगा और यही वजह है कि फिल्म बनाने का मोटिव खत्म हो जाता है। यही वजह है कि मैं अगले साल मुंबई को छोड़ना चाहता हूं और मैं साउथ जा रहा हूं और वहीं पर रहना भी चाहता हूं। मैं वहां रहना चाहता हूं जहां पर प्रेरणा हो, अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं एक बूढ़े इंसान की तरह मर जाऊंगा।

मैं अपनी इंडस्ट्री से निराश हूं और इससे नफरत करता हूं और मुझे यहां के माइंडसेट से भी नफरत है। इंडस्ट्री में जिन लोगों को मैंने अपना दोस्त माना उन्होंने मुझे अकेला छोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि अनुराग ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ सहित कई फिल्में बनाई हैं। इन फिल्मों को लोगों ने खूब प्यार भी दिया है। अनुराग ने कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया है। अनुराग इन दिनों तमिल फिल्म 'विदुथलाई 2' में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

anurag kashyap,director anurag kashyap,filmmaker anurag kashyap,anurag film industry,kartik aaryan,actor kartik aaryan,kartik property,bhool bhulaiyaa 3

कार्तिक ने हाल ही करण की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ साइन की

कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड फिल्ममेकर्स के मोस्ट डिमांडिंग हीरो में से एक हैं। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई उनकी कॉमेडी हॉरर मूवी ‘भूल भुलैया 3’ सुपरहिट रही। इस बीच कार्तिक ने हाल में ही अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में दो और नई प्रॉपर्टी जोड़ ली है। बताया जा रहा है कि कार्तिक ने मुंबई में ये प्रॉपर्टी खरीदी है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक वेटरन प्रोड्यूसर आनंद पंडित की मदद से रियल एस्टेट में अवसर तलाश रहे हैं।

पिछले कुछ हफ्तों से आनंद से जुड़े लोग कार्तिक को अंधेरी में दो प्रॉपर्टी दिखा रहे हैं। इसमें एक रेजिडेंशियल और एक कमर्शियल स्पेस है जो कि 2000 स्क्वायर फीट तक फैला हुआ है। बता दें जुहू में कार्तिक के 2 बड़े अपार्टमेंट हैं जिसकी वैल्यू 17 करोड़ के पार है। उन्होंने एक को किराये पर दे रखा है। वीरा देसाई में उनका ऑफिस है।

वर्सोवा में भी कार्तिक का एक अपार्टमेंट है। कार्तिक अपने शुरुआती दिनों में इसी इलाके में बतौर पेइंग गेस्ट रहा करते थे। उल्लेखनीय है कि हाल में ही कार्तिक ने करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ साइन की है। जानकारी के अनुसार कार्तिक ने फीस 50 करोड़ रुपए तक कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ