Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : KRK का खुलासा, मीका-कपिल के पड़े थे थप्पड़, मिथुन से ब्रेकअप पर ऐसी हो गई थी श्रीदेवी की हालत

मशहूर सिंगर मीका सिंह इन दिनों अपने बयानों के कारण सुर्खियों में हैं। उन्होंने राखी सावंत को किस करने की हकीकत बताने के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 31 Dec 2024 8:45:03

2 News : KRK का खुलासा, मीका-कपिल के पड़े थे थप्पड़, मिथुन से ब्रेकअप पर ऐसी हो गई थी श्रीदेवी की हालत

मशहूर सिंगर मीका सिंह इन दिनों अपने बयानों के कारण सुर्खियों में हैं। उन्होंने राखी सावंत को किस करने की हकीकत बताने के साथ यह भी खुलासा किया था कि वे अमिताभ बच्चन के निमंत्रण के बगैर उनके घर ‘जलसा’ में घुस गए थे। मीका ने एक्टर व फिल्म समीक्षक कमाल आर खान (केआरके) के खिलाफ कई विवादित दावे भी किए। केआरके ने अब अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने मीका को लेकर काफी कुछ बोला है। केआरके ने कपिल शर्मा के साथ अपने मतभेदों को भी याद किया।

मीका ने कपिल को केआरके के घर ले जाने का किस्सा सुनाया था, जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया था। केआरके ने वीडियो में कहा, “मीका एक गधा है, वह अनपढ़ है, गंवार है, फिर भी वह खुद को सिंगर कहता है। उन्होंने कहा कि मैं उनसे दुबई में मिला था और उन्होंने मेरे साथ गलत व्यवहार किया। अगले दिन उसने मुझसे कहा कि उसे याद नहीं कि क्या हुआ था। वह सही है, वह मुझसे दुबई में मिला और कई दिनों तक मुझे फोन करता रहा, इसलिए मैंने उसे घर बुलाया। उसने वादा किया था कि वह आएगा लेकिन नहीं आया।

अगले दिन मैंने उसके मैनेजर से इसके बारे में पूछा और जाहिर तौर पर मीका को डर था कि मैं उसे किडनैप कर लूंगा। इस लूजर को किडनैप करके मुझे क्या मिलेगा? वह कोई नहीं है। उनके मैनेजर ने मुझे उनके होटल में आने के लिए कहा। हनी सिंह उसी होटल में थे। उनके पास एक बड़ा सुइट था, जबकि मीका के पास एक छोटा कमरा था। तब मीका ने मुझे अपने शो में इनवाइट किया, लेकिन मैंने दिखावा किया कि मेरे दूसरे कमिटमेंट हैं और मैं चला गया। मीका ने दावा किया था कि वह और कपिल मेरे घर मुंबई आए थे और मुझसे बदतमीजी की थी।

आप लोग इस घटना को गूगल कर सकते हैं। असल में वे दोनों उस रात नशे में थे, वे मेरे घर आए और मेरे सुरक्षा गार्ड से मेरी मुलाकात की मांग की, लेकिन उन्होंने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। फिर वे मेरे घर के नीचे फोटो खिंचवाने लगे और मिलने की जिद करने लगे। वे नशे में थे और जाने से मना कर रहे थे, तो मेरे सुरक्षा गार्ड्स को उन्हें थप्पड़ मारने पड़े। उन्हें बाहर कर दिया गया, और उस रात कपिल ने कुछ ट्वीट किए।

जब मैंने वह ट्वीट देखे तो मैंने सुबह उन पर रिएक्शन दिया। मीका और मैं पड़ोसी हैं, तो अगले दिन मैं उनके घर गया और उन्हें धमकाया। मैंने उसे चेतावनी दी कि ऐसा कभी मत करना, और बाद में उसने मुझसे माफी मांगी। उसने यह भी कहा कि बॉलीवुड उससे डरता है। उल्लेखनीय है कि ‘बिग बॉस’ फेम केआरके अपने बिंदास अंदाज के कारण बॉलीवुड के कई एक्टर्स से पंगा ले चुके हैं।
kamaal r khan,krk,actor krk,krk bigg boss,mika singh,kapil sharma,honey singh,sujata mehta,actress sujata mehta,sridevi,mithun chakraborty,sridevi mithun सुजाता मेहता ने किया मिथुन और श्रीदेवी की लव स्टोरी को लेकर खुलासा

एक्ट्रेस सुजाता मेहता (65) ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर पर खुलकर बात की है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि मिथुन से अलग होने के बाद श्रीदेवी किन हालातों से गुजरी थीं। वह काफी परेशान रहती थीं। सुजाता ने कहा कि श्रीदेवी बहुत प्रोफेशनल थीं। वह कैमरा चालू होते ही कैमरे की हो जाती थीं। लेकिन अंदर से वह बिल्कुल खुश नहीं थीं और अक्सर परेशान रहती थीं।

शॉट के बाद एक कोने में जाकर बैठ जाती थीं। मैंने उन्हें ज्यादा तंग नहीं किया। मुझे यह ठीक नहीं लगता था। मैं कह सकती हूं कि उनका ब्रेकअप उन्हें तोड़ गया था। वे दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। ऐसा कहा जाता है कि उनकी शादी भी हुई थी। कहा जाता है कि श्रीदेवी और मिथुन की मुलाकात एक प्रोफेशनल इवेंट के दौरान हुई थी, जिसके बाद उनका अफेयर शुरू हुआ और यह धीरे-धीरे एक सीक्रेट मैरिज में बदल गया।

हालांकि उस दौरान मिथुन एक्ट्रेस योगिता बाली के साथ शादीशुदा थे। ऐसी खबरें भी आईं कि साल 1985 में मिथुन व श्रीदेवी ने गुपचुप शादी कर ली। रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीदेवी ने साल 1988 में अपने रिश्ते को समाप्त कर दिया था। उल्लेखनीय है कि सुजाता ने ‘प्रतिज्ञा’, ‘यतीम’ और ‘गुनाह’ सहित कई फिल्मों में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका