न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सनम तेरी कसम सीक्वल की आधिकारिक घोषणा, हर्षवर्द्धन राणे की होगी वापसी!

सनम तेरी कसम 2, जिसमें हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में हैं, की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, और टीम फिलहाल निर्देशक की तलाश कर रही है। राणे सीक्वल में मुख्य भूमिका में वापसी करेंगे

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Sep 2024 2:52:19

सनम तेरी कसम सीक्वल की आधिकारिक घोषणा, हर्षवर्द्धन राणे की होगी वापसी!

हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन अभिनीत सनम तेरी कसम के सीक्वल की आज, 10 सितंबर को आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म में राणे मुख्य भूमिका में वापसी करेंगे। टीम फिलहाल इस प्रोजेक्ट को निर्देशित करने के लिए निर्देशक की तलाश में है।

गौरतलब है कि मूल फिल्म सनम तेरी कसम का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया था। इसका निर्माण दीपक मुकुट ने किया था, जिसमें हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हुसैन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 5 फरवरी 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। सनम तेरी कसम ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 9 करोड़ का कारोबार किया था और यह एक असफल फिल्म थी, लेकिन बीते 8 सालों में यह टीवी, सैटेलाइट चैनलों और ओटीटी प प्रदर्शित होकर इसने अपने साथ कई दर्शकों को जोड़ने में सफलता प्राप्त की, जिसके चलते इसके सीक्वल की माँग उठने लगी और अब इसके सीक्वल की घोषणा मूल फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट ने कर दी है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, "हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि सनम तेरी कसम 2 की पुष्टि हो गई है, जिसमें हर्षवर्धन राणे एक बार फिर मुख्य अभिनेता के रूप में नज़र आएंगे। सीक्वल की कहानी तय हो गई है। निर्देशक का चयन अभी बाकी है, क्योंकि सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट एक मजबूत और दूरदर्शी निर्देशक का चयन करने के लिए प्रतिबद्ध है जो हमारे दर्शकों की उच्च अपेक्षाओं को पूरा करने वाला सीक्वल पेश कर सके।"

हर्षवर्धन राणे ने उत्साहपूर्वक कहा, "सनम तेरी कसम में वापसी करना एक पुराने दोस्त से फिर से मिलने जैसा है, जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "पिछले कुछ सालों में दर्शकों ने फिल्म के प्रति जो प्यार और जुड़ाव दिखाया है, वह वाकई बहुत ही विनम्र करने वाला है। मैं मूल फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट सर की दुनिया का हिस्सा बनकर और आप सभी के लिए सीक्वल के साथ एक कहानी लेकर आने को लेकर रोमांचित हूं। वे कुछ ऐसा बना रहे हैं जो मूल फिल्म का सम्मान करता है और साथ ही यात्रा को एक रोमांचक नई दिशा में आगे बढ़ाता है।"

सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट इस प्रोजेक्ट का निर्माण करेगा। सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के दीपक मुकुट ने कहा, "हमने सनम तेरी कसम 2 के लिए एक बेहतरीन कहानी तय की है, जिसमें हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में वापसी करेंगे। सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट एक ऐसा सीक्वल बनाने के लिए समर्पित है जो प्रशंसकों को गहराई से पसंद आएगा।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क