न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अपने करीबी को खोकर भावुक हुईं संभावना, लिखी यह पोस्ट, आलिया को करीना, सास और मां ने यूं किया विश

‘बिग बॉस’ सीजन 2 की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस संभावना सेठ के करीबी का निधन हो गया है। संभावना ने सोशल मीडिया पर इमोशनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 15 Mar 2025 8:18:44

2 News : अपने करीबी को खोकर भावुक हुईं संभावना, लिखी यह पोस्ट, आलिया को करीना, सास और मां ने यूं किया विश

‘बिग बॉस’ सीजन 2 की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस संभावना सेठ के करीबी का निधन हो गया है। संभावना ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करके यह दुखद समाचार अपने सभी चाहने वालों के साथ साझा किया है। दरअसल संभावना को जानवर पालने का बहुत शौक है और उनके पास कई पैट डॉग हैं, जिनमें से एक का निधन हो गया है। संभावना ने इंस्टाग्राम पर उसके गुजर जाने की जानकारी देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। संभावना ने तस्वीरों के साथ पोस्ट के द्वारा अपनी भावनाएं भी व्यक्त की हैं।

संभावना ने लिखा, “हमारा दिल टूट गया है…चेरी, हमारी बेटी, हमारी परी, हमारा सब कुछ, हमें छोड़कर चली गई है। उसने अंतिम समय तक बहुत बहादुरी से लड़ाई लड़ी। हमने वह सब कुछ किया जो हम कर सकते थे – उम्मीद बनाए रखी, प्रार्थना की और उसके साथ रहे। लेकिन कभी-कभी, उन्हें हमारे साथ रखने के लिए प्यार ही काफी नहीं होता। अपने अंतिम पलों में, उसने हमारी ओर ऐसे देखा जैसे कुछ कहना चाह रही हो। हमने उसे अपने पास रखा…उसने कुछ बार अपना मुंह खोला, और फिर…वह चली गई। शांति से। चुपचाप। अपने साथ हमारा एक हिस्सा लेकर। वह 16 साल की थी, लेकिन उसने हमें जीवनभर का प्यार दिया।

हमने जितना उसका ख्याल रखा, उससे कहीं ज्यादा उसने हमारा ख्याल रखा। घर खाली लगता है। हमारा दिल खोखला लगता है। हमें यकीन नहीं होता कि वह चली गई है। हमने उसे प्यार, प्रार्थनाओं और उसकी पसंदीदा गेंदों से भरी विदाई दी – ठीक वैसे ही जैसे वह चाहती थी। चेरी से प्यार करने वाले सभी लोगों के लिए, हम जानते हैं कि यह आपके लिए भी मुश्किल है। हम बस यही दुआ कर सकते हैं कि अपने अगले जन्म में, वह फिर से हमें चुने। चेरी, हमारी बच्ची, तुम हमेशा हमारे साथ रहोगी। कृपया उसे अपनी प्रार्थनाओं में रखें। उसकी आत्मा को शांति मिले।” संभावना की यह पोस्ट देख उनके फैंस भी भावुक हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि संभावना अपने काम के साथ बिंदास अंदाज के लिए भी लाइमलाइट में रहती हैं।

बॉलीवुड में क्यूट गर्ल के रूप में मशहूर आलिया भट्ट हुईं 32 साल की

एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज शनिवार (15 मार्च) को अपना 32वां जन्मदिन मना रही है। उन्हें चाहने वाले अनगिनत लोग विश कर रहे हैं। ऐसे में उनकी ननद और रणबीर कपूर की चचेरी बहन करीना कपूर खान भला कैसे पीछे रह सकती थीं। करीना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। करीना ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर आलिया के साथ एक कैंडिड तस्वीर शेयर की। तस्वीर में करीना पाउट बना रही हैं, जबकि आलिया मुस्कान के साथ कैमरे के लिए पोज देती नजर आईं।

करीना ने कैप्शन में लिखा, “मेरी फेवरेट गर्ल सुपरस्टार को जन्मदिन की शुभकामनाएं, आपको ढेर सारा प्यार।” आलिया की सास एक्ट्रेस नीतू कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर आलिया के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो प्यारी दोस्त। यह तस्वीर अनमोल है क्योंकि यह हमारी खास तस्वीरों में से एक है। तुम हमेशा खुश रहो।” आलिया की मां एक्ट्रेस सोनी राजदान ने एक प्यारी कविता लिखी। सोनी ने तस्वीरों की एक सीरीज साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया।

सोनी ने लिखा,“प्यारी आलिया, आपके लिए एक छोटी सी इच्छा...
शायद आप नहीं जानतीं, आप कैसे हम सभी के जीवन को रोशन करते हैं
आशा है कि आपका साल शानदार रहे और इसे बिना किसी डर के जिएं
साहस आपका दोस्त हो सकता है और आपकी जीत कभी खत्म न हो
आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं (और किसी और दिन वापस न आएं)
मुझे पता है कि मेरी कविता इतनी अच्छी नहीं है लेकिन दिल सही जगह पर है
मैं जो कुछ भी व्यक्त करने की कोशिश कर रही हूं मैं तुमसे शब्दों से ज्यादा प्यार करती हूं
जन्मदिन मुबारक हो बर्डी। उड़ती रहो।” आलिया और सोनी ने साल 2018 में आई फिल्म ‘राजी’ में साथ काम किया था। आलिया की आने वाली फिल्मों में 'अल्फा', 'लव एंड वॉर" और 'जी ले जरा' हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड