एक्टर समर्थ जुरैल को सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में देखा गया था। इसके बाद से समर्थ की लोकप्रियता में अपार इजाफा हुआ है। समर्थ इन दिनों कलर्स टीवी के ही कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स’ के दूसरे सीजन में नजर आ रहे हैं। यहां उनके साथ एक्टर अभिषेक कुमार हैं। समर्थ बुधवार (30 अप्रैल) को 24 साल के हो गए। इस मौके पर उन्होंने बर्थडे पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में ‘लॉफ्टर शेफ्स’ के लगभग सारे कंटेस्टेंट्स नजर आए। अली गोनी से लेकर अंकिता लोखंडे तक ने पार्टी में धमाल मचा दिया।
एक्ट्रेस निया शर्मा ने भी जमकर डांस किया। सोशल मीडिया पर इस पार्टी के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। निया ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आईं। वह इस ड्रेस में बहुत ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने अभिषेक और सुदेश लहरी के साथ जमकर डांस किया। निया और सुदेश के बीच शो की जैसे पार्टी में भी बढ़िया कैमेस्ट्री दिखी। इसके अलावा अंकिता पति विक्की जैन के साथ पार्टी में पहुंचीं। वह पर्पल कलर के स्ट्रैपलेस गाउन में दिखीं। अंकिता का सिजलिंग लुक वायरल है। अंकिता ने काफी बोल्ड आउटफिट कैरी किया था।
उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें वह कैमरे के सामने बार-बार अपनी ड्रेस के डीप नेक को ठीक करती दिखीं। फैंस ने अंकिता के गले पर एक लव बाइट नोटिस किया। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें बर्थडे बॉय समर्थ ने BB 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। समर्थ की एंट्री से धमाल मच गया था। दरअसल शो में पहले से ही उनकी गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय और ईशा के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक थे। अब समर्थ और ईशा का ब्रेकअप हो चुका है। बताया जा रहा है कि समर्थ से ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन हेल्थ ईश्यूज की वजह से उन्होंने इंकार कर दिया।














