न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सामंथा रुथ प्रभु के लिए जिंदगी का सबसे बुरा साल था वो, मां से तुलना पर पलक तिवारी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

एक्टर नागा चैतन्य से शादी के बाद साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने साल 2017 में अपनी नई जिंदगी शुरू की थी। हालांकि 4 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 May 2025 7:11:08

2 News : सामंथा रुथ प्रभु के लिए जिंदगी का सबसे बुरा साल था वो, मां से तुलना पर पलक तिवारी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

एक्टर नागा चैतन्य से शादी के बाद साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने साल 2017 में अपनी नई जिंदगी शुरू की थी। हालांकि 4 साल बाद साल 2021 में दोनों ने तलाक का ऐलान कर सबको चौंका दिया। इस घटना ने सामंथा की जिंदगी में तूफान ला दिया था। तलाक के दर्द के साथ सामंथा मायोसिटिस नाम की एक रेयर बीमारी से भी जूझ रही थीं। इलाज के दौरान भी सामंथा ने काम जारी रखा और 'यशोदा' फिल्म के एक्शन सीन व 'पुष्पा' के हिट गाने 'ऊ अंटावा मावा' की शूटिंग पूरी की। उनके प्रोफेशनलिज्म की खूब तारीफ हुई।

अब सामंथा ने नागा से तलाक के बाद के मुश्किल दौर को 'सबसे अंधेरा साल' बताया। उन्होंने बुरे ख्यालों से जूझने और उन पर विजय पाने की बात शेयर की। सामंथा ने वेलनेस कोच रा. कार्तिक के साथ एक हेल्थ पॉडकास्ट में दिल की बात बताई। उन्होंने बताया कि तलाक के बाद का एक साल उनके लिए कितना मुश्किल था। सामंथा ने कहा कि मेरी जिंदगी का सबसे बुरा साल था वो। उस समय मेरे मन में बहुत बुरे, डरावने ख्याल आते थे। जब भी ऐसे ख्याल आते, मैं उनसे पीछे हट जाती थी।

मैं अपनी ये बात इसलिए शेयर कर रही हूं ताकि दूसरों को भी हिम्मत मिले और उन्हें लगे कि वो अकेले नहीं हैं। अगर कोई ऐसी मुश्किल से गुजर रहा है, तो मैं यही कहूंगी कि आप इससे बाहर निकल सकते हैं। सब्र रखें, लड़ते रहें। सामंथा ने स्वीकार किया कि उस दौरान उनके मन में सबसे बुरे विचार आते थे और एक समय तो उन्होंने यह भी सोच लिया था कि अब वह और सहन नहीं कर सकतीं। उनके मन में आत्महत्या के विचार तक आ गए थे, लेकिन उनमें ऐसा करने की हिम्मत नहीं थी। सामंथा ने उस दौर को एक कभी न खत्म होने वाला गहरा गर्त बताया।

samantha ruth prabhu,actress samantha ruth prabhu,naga chaitanya,samantha naga,samantha naga divorce,palak tiwari,shweta tiwari,palak shweta

पलक तिवारी ने कहा, मेरी मां का करिअर शानदार और सफल रहा है…

मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने भी अपनी मां की जैसे एक्टिंग में करिअर बनाने का फैसला किया है। पलक कई म्यूजिक एलबम करने के साथ साल 2023 में सलमान खान स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में भी एंट्री कर चुकी हैं। वह हाल ही रिलीज हुई संजय दत्त और मौनी रॉय की फिल्म ‘द भूतनी’ में भी थीं। इसमें सनी सिंह के साथ उनकी जोड़ी जमी। इस बीच पलक ने अपनी मां से लगातार तुलना किए जाने के बारे में बात की है।

पलक ने एक इंटरव्यू में कहा कि मेरी मां का करिअर शानदार और सफल रहा है, जबकि मैं अभी अपने करिअर की शुरुआत में हूं। ऐसे में मां से तुलना करना सही नहीं है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं इस पर चुप रहना ही बेहतर समझती हूं और मां पर ही छोड़ देती हूं। उन्होंने अपनी जिंदगी में जो कुछ भी हासिल किया है, उसके बाद उनकी तुलना आधी उम्र के किसी व्यक्ति से की जाए - यह सही नहीं है। मुझे नहीं लगता कि मैं उनकी तरह दिखती हूं, लेकिन मेरा सपना है कि एक दिन मैं भी उनके जैसी बनूं।

अगर मैं दर्शकों से उनके जितना जुड़ पाती हूं, तो मैं खुद को सफल मानूंगी। पलक अब गुड्डू धनोआ के डायरेक्शन में बनी 'रोमियो एस 3' फिल्म में नजर आएंगी। पलक ने इस मूवी के बारे में कहा कि एक्शन फिल्में मजेदार होती हैं और इसे दर्शक काफी पसंद करते हैं। फिल्म में काम करना मेरे लिए रोमांचक रहा। फिल्म 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसमें पलक एक पत्रकार की भूमिका में दिखेंगी। एक्टर ठाकुर अनूप सिंह पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी