न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सामंथा ने सगाई की अंगूठी को पेंडेंट में बदलवाया, फिलर्स कराने से जोकर जैसी लगने लगीं एक्टर की पत्नी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु हमेशा ही किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में रहती हैं। पिछले दिनों उनका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 8:09:12

2 News : सामंथा ने सगाई की अंगूठी को पेंडेंट में बदलवाया, फिलर्स कराने से जोकर जैसी लगने लगीं एक्टर की पत्नी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु हमेशा ही किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में रहती हैं। पिछले दिनों उनका नाम डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ जुड़ा था। अब सामंथा की एक और पर्सनल खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा ने अपने पूर्व पति साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य से मिली सगाई की अंगूठी को पेंडेंट में बदलवा लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सूरत के एक प्रसिद्ध ज्वेलरी डिजाइनर ध्रुमित मेरुलिया ने एक वीडियो शेयर किया है।

इसमें ध्रुमित ने दावा किया है कि सामंथा उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने अपनी सगाई की अंगूठी को पेंडेंट में बदलवाया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस अलग-अलग रिएक्शन देने के साथ अटकलें लगा रहे हैं। इस पर अभी तक सामंथा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सामंथा ने इस खास पेंडेंट को कई मौकों पर पहना। ध्रुमित ने यह भी कहा कि यह ट्रेंड इन दिनों बढ़ता जा रहा है और कई लोग अपनी नई जिंदगी की शुरुआत को खास बनाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सामंथा ने अपने अतीत से जुड़ी किसी चीज को नया रूप दिया हो। पिछले साल उन्होंने एक अवार्ड फंक्शन में शादी की ड्रेस का नया वर्जन पहना था। इस ड्रेस को मशहूर डिजाइनर क्रेशा बजाज ने मोडिफाई किया था, जिसे फैंस ने भी खूब सराहा। उल्लेखनीय है कि सामंथा ने साल 2017 में नागा चैतन्य के साथ शादी की थी। साल 2021 में उनका तलाक हो गया। नागा ने पिछले साल के अंत में साउथ इंडियन एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ दूसरी शादी कर ली। सामंथा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछले साल वरुण धवन के साथ वेब सीरीज ‘सिटाडेल : हनी बनी’ में नजर आई थीं। सामंथा अब ‘रक्त ब्रह्मांड’ और ‘बंगाराम’ फिल्मों में नजर आएंगी।

संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने बताया कॉस्मेटिक सर्जरी का अनुभव

एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। महीप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने फिलर्स करवाए थे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को भी उसे लेकर एक खास सलाह दी है। महीप ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैंने ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 2’ से पहले फिलर्स करवा लिए और मैं जोकर जैसी दिखने लगी।

ये मुझे बिल्कुल सूट नहीं हुए थे और उसके बाद मैं बस उनके घुलने का ही इंतजार कर रही थीं। अब मेरे चेहरे से पूरी तरह से फिलर्स हट गए हैं और मैं अब दोबारा कभी भी फिलर्स नहीं करवाने वाली हूं। मेरा चेहरा गोल है और फिलर्स कुछ ही चेहरों को सूट करता है। इसलिए जो लोग भी ये करवाना चाहते हैं या इसके बारे में सोच रहे हैं, तो उनके लिए सलाह है कि वो हमेशा किसी अच्छे डॉक्टर के पास जाएं।

बोटोक्स शानदार होते हैं और वो चेहरे को फ्रेश कर देते हैं। बोटोक्स बिल्कुल किसी फिलर पंप की तरह होते हैं, जो फ्लैट टायर में भी हवा भर देते हैं। बोटोक्स कुछ इस तरह का होता है, जैसे आप झुर्रियों को फ्रीज कर रहे हैं और उनको हटा रहे हैं। बता दें एक्ट्रेस शनाया कपूर की मां महीप ने नेटफ्लिक्स के शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ से लोकप्रियता हासिल की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी