न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 'सिटाडेल : हनी बनी' फेम एक्ट्रेस सामंथा के पिता का निधन, शिल्पा के पति के परिसरों पर ED की Raid

मशहूर साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु का आज शुक्रवार (29 नवंबर) को निधन हो गया। सामंथा ने अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Nov 2024 7:05:01

2 News : 'सिटाडेल : हनी बनी' फेम एक्ट्रेस सामंथा के पिता का निधन, शिल्पा के पति के परिसरों पर ED की Raid

मशहूर साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु का आज शुक्रवार (29 नवंबर) को निधन हो गया। सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ये दुखद खबर शेयर की है। सामंथा ने इमोशनल नोट शेयर कर लिखा, “जब तक हम फिर से नहीं मिलते... डैड” और टूटे हुए दिल की इमोजी लगाई है। पिता के निधन के बाद सामंथा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सामंथा के परिवार में अब उनकी मम्मी निनेट प्रभु और उनके दो बड़े भाई जोनथ और डेविड हैं। जोसेफ तेलुगु एंग्लो-इंडियन थे, जबकि निनेट एक सीरियाई मलयाली हैं।

‘हनुमान’ फिल्म में नजर आए एक्टर तेजा सज्जा ने सामंथा को ढांढस बंधाते हुए लिखा, “आपको अपने पिता के साथ साझा की गई यादों में शांति मिले। आपको और आपके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।” हाल ही में एक इंटरव्यू में सामंथा ने पिता के साथ बॉन्ड के बारे में बात की थी। उन्होंने पिता की तारीफ करते हुए उस दौर को याद किया जब उन्होंने उनका पालन-पोषण बहुत ही शानदार तरीके से किया। सामंथा बचपन से ही पिता के करीब थीं।

सामंथा की परवरिश और जिंदगी में पिता का अहम रोल था। अक्टूबर 2021 में सामंथा और नागा के तलाक के करीब एक साल बाद जोसेफ ने फेसबुक पर पुरानी शादी की तस्वीरें पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था, “इस तलाक को स्वीकार करने में मुझे काफी समय लग सकता है।” बता दें कि सामंथा और चैतन्य ने 2017 में गोवा में शादी की थी। बाद में 2021 में उनका तलाक हो गया। अब नागा 4 दिसंबर को एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ शादी के लिए तैयार हैं। सामंथा को हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर वेब सीरीज 'सिटाडेल : हनी बनी' में वरुण धवन के साथ देखा गया था।

samantha ruth prabhu,actress samantha ruth prabhu,joseph prabhu,samantha father passes away,raj kundra,Shilpa Shetty,raj shilpa,raj kundra premises ed raid

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे हैं राज,शिल्पा के वकील ने मीडिया से की यह अपील

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज शुक्रवार (29 नवंबर) को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा के परिसरों पर छापेमारी की। यह छापेमारी कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की चल रही जांच का हिस्सा थी। अब शिल्पा के वकील प्रशांत पाटिल का इस मामले में बयान सामने आया है। पाटिल ने कहा, “मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि मेरी मुवक्किल शिल्पा शेट्टी कुंद्रा पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। ये खबरें सच नहीं हैं।

उन पर प्रवर्तन निदेशालय की कोई छापेमारी नहीं हुई है, क्योंकि उनका किसी भी तरह के अपराध से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, राज कुंद्रा के मामले में जांच चल रही है और वे सच्चाई सामने लाने के लिए जांच में सहयोग कर रहे हैं। मैं इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से शिल्पा के वीडियो, तस्वीरें और नाम का उपयोग करने से बचने का अनुरोध करूंगा, क्योंकि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। इस मामले में उनकी तस्वीरें या वीडियो साझा करने वाली गैर-जिम्मेदार पत्रकारिता के खिलाफ सख्त संज्ञान लिया जाएगा।”

बता दें ED ने सांताक्रूज में कुंद्रा के आवास पर छापा मारा। इसके अलावा ED उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 15 स्थानों पर तलाशी ले रहा है। बिटकॉइन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे कुंद्रा को 3 अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय से एक नोटिस मिला था, जिसमें उन्हें जुहू स्थित बंगला और पुणे स्थित फार्महाउस खाली करने का निर्देश दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री