न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सामंथा ने ट्रोलर्स को इस अंदाज में दिया जवाब, जानें-तैमूर ने कैसे किया करीना कपूर खान का मूड ठीक

साउथ इंडियन स्टार सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक से फिल्म इंडस्ट्री के लोग और फैंस हैरान रह गए थे। जोड़ी 4 साल में ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Dec 2021 6:07:43

सामंथा ने ट्रोलर्स को इस अंदाज में दिया जवाब, जानें-तैमूर ने कैसे किया करीना कपूर खान का मूड ठीक

साउथ इंडियन स्टार सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक से फिल्म इंडस्ट्री के लोग और फैंस हैरान रह गए थे। जोड़ी 4 साल में ही टूट गई। दोनों ने सोशल मीडिया पर अलगाव का ऐलान किया था। इसके बाद सामंथा को ट्रोलर्स ने बहुत भला-बुरा कहा और उन्हें शादी टूटने की वजह बताया। कभी सामंथा का एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर बताया गया, तो कभी उन पर गर्भपात कराने का आरोप लगा। अब सामंथा ने एले इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। सामंथा ने कहा- ‘मैं बिना शर्त के एक्सेप्टेंस की मांग नहीं करती। मैं हमेशा ही लोगों को अलग-अलग राय रखने के लिए प्रोत्साहित करती हूं, लेकिन हम अभी भी एक-दूसरे के लिए करुणा की भावना रख सकते हैं।

मैं उनसे केवल अपनी निराशा को बहुत ही सभ्य तरीके से व्यक्त करने की अपील करूंगी। मेरे साथ सब कुछ वही हुआ जिसके बारे में मुझे उम्मीद थी या मुझे पहले ही मालूम था कि ये होगा। कुछ चीजें आपमें हमेशा के लिए बदल जाती हैं। मुझे लगता है कि भगवान ने मुझे अपनी जर्नी को जारी रखने के लिए पर्याप्त शक्ति दी है। उल्लेखनीय है कि सामंथा व नागा ने साल 2017 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी।

samantha akkineni,Kareena Kapoor Khan,naga chaitnya,taimur ali khan,bollywood news in hindi

करीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपने परिवार की फोटो शेयर करती रहती हैं। करीना ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके बड़े बेटे तैमूर चिल कर रहे हैं। तैमूर व्हाइट और ब्लू कलर के शॉर्ट्स पहने बरामदे में लगे झूले में बैठे दिख रहे हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा, उसने मेरे मिजाज को ठीक कर दिया। करीना ने पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर एक ब्रांड का वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के साथ नजर आ रही हैं।

युवराज पहले कुछ शब्द पंजाबी में बोलते हैं और इसके बाद करीना उन शब्दों को ठीक से बोलती हैं। करीना अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। इसमें वे आमिर खान के अपोजिट हैं। फिल्म को पिछले साल रिलीज किया जाना था। अब यह अगले साल अप्रैल में बैसाखी पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो