न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ने इस अंदाज में दी आयुष को जन्मदिन की बधाई, मलाइका ने इस पोस्ट से बताई खुद की असल उम्र

सुपरस्टार सलमान खान ने अपने बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को जन्मदिन के मौके पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। आयुष ने रविवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Oct 2025 11:50:10

2 News : सलमान ने इस अंदाज में दी आयुष को जन्मदिन की बधाई, मलाइका ने इस पोस्ट से बताई खुद की असल उम्र

सुपरस्टार सलमान खान ने अपने बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को जन्मदिन के मौके पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। आयुष ने रविवार (26 अक्टूबर) को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘अंतिम : द फाइनल ट्रुथ’ के सेट से एक पुरानी फोटो शेयर की। इसमें दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने रेसलिंग स्टाइल में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सलमान पगड़ी पहने टशन में दिख रहे हैं, जबकि आयुष भी पूरे जोश के साथ उनके सामने खड़े हैं। सलमान ने इस पिक्चर के साथ कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे आयुष।” यह पोस्ट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

फैंस की ओर से कमेंट सेक्शन में आयुष के लिए शुभकामनाओं की झड़ी लग गई। बता दें साल 2021 में रिलीज हुई ‘अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' में सलमान और आयुष ने पहली बार स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म मराठी हिट 'मुलशी पेटर्न' की रीमेक थी, जिसका डायरेक्शन महेश मांजरेकर ने किया था। फिल्म में सलमान ने सिख पुलिस ऑफिसर का रोल किया था, जबकि आयुष ने गैंगस्टर की भूमिका से सबका ध्यान खींचा था। उल्लेखनीय है कि आयुष ने साल 2018 में फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसे सलमान की प्रोडक्शन कंपनी ने ही प्रोड्यूस किया था।

इसके बाद वे ‘मांझा’ म्यूजिक वीडियो और ‘अंतिम’ जैसी फिल्मों में नजर आए। आयुष एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। आयुष और अर्पिता की शादी 18 नवंबर 2014 को हुई थी। उन्होंने साल 2016 में बेटे अहिल और साल 2019 में बेटी आयत का स्वागत किया था। दूसरी ओर सलमान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब ‘बैटल ऑफ गलवान’ मूवी में नजर आएंगे। उनकी पिछली फिल्म इसी साल रिलीज हुई ‘सिकंदर’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।

उम्र छिपाने को लेकर यूजर्स कर रहे थे मलाइका अरोड़ा को ट्रॉल

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। तब सोशल मीडिया पर मलाइका की उम्र को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। यूजर्स का मानना है कि मलाइका 52 साल की है, लेकिन उनके बर्थडे केक पर 50 लिखा हुआ है। ऐसे में लोग मलाइका को जमकर ट्रॉल करने लगे। अब मलाइका ने सामने आकर चुप्पी तोड़ी हैं और बर्थडे की कुछ अनसीन फोटो शेयर की हैं। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वह पार्टी में धमाल मचाती दिख रही हैं।

मलाइका के साथ बेटे अरहान भी मौजूद रहे। मलाइका ने कैप्शन में लिखा, “मेरा दिल भरा हुआ महसूस हो रहा है। आप सभी ने मुझे जो प्यार दिया उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। आप सभी ने मेरा 50वां जन्मदिन काफी ज्यादा स्पेशल बना दिया है। मैं उन शानदार लोगों को स्पेशल थैंक्यू बोलना चाहती हूं। जिन लोगों ने मुझे बर्थडे प्लान करने में मदद की और इतना शानदार सेलिब्रेशन बनाया। बहन अमृता और उन सभी दोस्तों को शुक्रिया, जिन्होंने मेरे साथ सेलिब्रेट किया। मैं इससे ज्यादा और कुछ नहीं मांग सकती थी।”

इस पोस्ट से मलाइका ने साफ कर दिया है कि वह 50 साल की ही हुई हैं और अपनी उम्र को छिपा नहीं रहीं। बता दें मलाइका की शादी साल 1998 में अरबाज खान के साथ हुई थी। साल 2017 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद मलाइका करीब 5 साल तक अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहीं, लेकिन पिछले साल उनका ब्रेकअप हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड