न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

25 साल बाद करण जौहर के साथ फिर काम करेंगे सलमान खान! स्वरा भास्कर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

सलमान खान को सुपरस्टार का तमगा यूं ही नहीं मिला है। वे तीन दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। हालांकि साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Aug 2023 1:20:30

25 साल बाद करण जौहर के साथ फिर काम करेंगे सलमान खान! स्वरा भास्कर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

सलमान खान को सुपरस्टार का तमगा यूं ही नहीं मिला है। वे तीन दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। हालांकि साल 2019 में आई दबंग-3 के बाद सलमान एक अदद हिट की तलाश में हैं। उनकी 'भारत' (2019) 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' (2021) और 'किसी का भाई किसी की जान' (2023) कोई कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप साबित हुई।

अपने करिअर को फिर से उठाने के लिए सलमान मशहूर डायरेक्टर करण जौहर से हाथ मिलाने जा रहे हैं। सलमान व करण करीब 25 साल बाद एक साथ काम करेंगे। इससे पहले इस जोड़ी ने साल 1998 में आई सुपरहिट मूवी 'कुछ कुछ होता है' में साथ काम किया था। उसके डायरेक्टर करण थे। हालांकि सलमान का रोल काफी कम था, लेकिन वे फैंस का ध्यान खींचने में सफल रहे थे। इस फिल्म के बाद करण और सलमान ने साथ में कोई दूसरा प्रोजेक्ट नहीं किया।

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो सलमान जिस फिल्म में काम करेंगे, उसे करण प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित होगी जबकि साउथ के फेमस निर्देशक विष्णु वर्धन इसे डायरेक्ट करेंगे। विष्णु फिल्म शेरशाह के लिए फेमस हैं। रिपोर्ट के अनुसार सलमान, करण और विष्णु 6 महीनों से इस बिग एक्शन फिल्म के लिए बातचीत कर रहे थे।

फिल्म नवंबर में फ्लोर पर जाएगी और 7 से 8 महीने में कई शेड्यूल में शूट की जाएगी। यह अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। सलमान अपने लुक के लिए स्पेशल ट्रेनिंग भी लेंगे। सलमान इन दिनों इस दिवाली पर आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर काफी बिजी हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के अपोजिट एक बार फिर कैटरीना कैफ हैं।

Salman Khan,karan johar,swara bhaskar,baby bump,salman karan,kuch kuch hota hain,superstar salman khan

स्वरा भास्कर ने पालना की झलक भी दिखाई

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कुछ महीने पहले प्रेग्नेंट होने की बात का एलान किया था। ये खबर उन्होंने सोशल मीडिया पर पति फहाद अहमद व फैंस के साथ शेयर की थी। फहाद समाजवादी पार्टी के नेता हैं। स्वरा बच्चे के स्वागत की तैयारियों में बिजी हैं। अब उन्होंने बेबी बंप की फोटो शेयर करते हुए बच्चे के झूले की भी एक झलक दिखाई है।

स्वरा ने सोमवार (7 अगस्त) को इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो अपलोड की। इसमें उन्होंने ब्लू प्रिंटेड गाउन पहना है जिसमें उनका बेबी बंप फ्लॉन्ट हो रहा है। उन्होंने पालने की भी फोटो शेयर की, जो उनके कमरे में रखा हुआ है और वो उसके सामने खड़ी होकर पोज दे रही हैं। पालने में बिल्ली आराम फरमाती दिख रही है।

स्वरा ने कैप्शन लिखा, “नए आगमन की तैयारी के लिए हमारे कमरे में एक पालना स्थापित किया गया है… यह देखने के लिए स्वाइप करें कि किसने डिब्स का दावा किया है! पालने का पहला रहने वाला जिसने वैसे भी इसे छोड़ने से इंकार कर दिया! आपका पहला बच्चा @fahadzirarahmad #pregnancyposts #petparent।, एक नजर देख लो।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश